देश की बात, आपके शहर से
Indore34°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
सांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

सांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण

मंत्री श्री सिलावट ने शासकीय महाविद्यालय पहुँचकर विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन शासकीय बालिका हॉस्टल में किया भोजन और भोजन की गुणवत्ता को परखा इंदौर से एक ही बस में सवार होकर मंत्री श्री सिलावट, कलेक्टर श्री वर्मा सहित अन्य अधिकारी पहुंचे शिविर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आज सांवेर में विशाल जन-विश्वास शिविर का आयोजन किया गया।

Abhishek Raghuvanshi10 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मंत्री श्री सिलावट ने शासकीय महाविद्यालय पहुँचकर विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन

शासकीय बालिका हॉस्टल में किया भोजन और भोजन की गुणवत्ता को परखा

तस्वीरों में खबर7 फोटो

इंदौर से एक ही बस में सवार होकर मंत्री श्री सिलावट, कलेक्टर श्री वर्मा सहित अन्य अधिकारी पहुंचे शिविर में

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आज सांवेर में विशाल जन-विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया गया तथा नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण की पहल की गई। विभिन्न संस्थाओं के निरीक्षण तथा जनसंवाद एवं हितलाभ वितरण के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। सांवेर में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी, पीएम श्री कन्या माध्यमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया।
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार सहित अन्य अधिकारी एक ही बस में सवार होकर सांवेर पहुंचे।

शासकीय महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन
सांवेर पहुंचते ही सबसे पहले शासकीय महाविद्यालय सांवेर में विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान आधारित मॉडल एवं नवाचारों की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने वृक्षारोपण भी किया।
स्व. माधवराव सिंधिया उद्यान का निरीक्षण
मंत्री श्री सिलावट ने अभियान के तहत स्व. माधवराव सिंधिया उद्यान का निरीक्षण किया। उद्यान की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने उद्यान के विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिये।
शासकीय अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने शासकीय अस्पताल सांवेर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों से चर्चा की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में हुई डिलेवरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट कुमावत परिवार से मिले जो अपनी बहु की प्रसूति को लेकर चंद्रावतीगंज से पहुंचे थे। अचानक मंत्री जी ने उनसे अस्पताल आने के संबध में जानकारी ली तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बहु को लेकर आए थे। आज सुबह लड़का हुआ है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।
एक सप्ताह में शिविर लगाकर निराकरण करने के सीएमएचओ को दिए निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वार पर अस्पताल परिसर में सफाई करने वाले कर्मियों ने अवगत कराया कि कुछ माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इस बात पर मंत्री श्री सिलावट ने बीएमओ और सीएमएचओ से जानकारी प्राप्त की। साथ ही कलेक्टर श्री वर्मा ने एक सप्ताह के भीतर वेतन प्रदाय कराने के निर्देश दिए है।
आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाएं देखीं
मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने वार्ड क्रमांक 12 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। आंगनवाड़ी निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपर वाइजर को निर्देश दिए है कि हर 3 माह में बच्चों के माता-पिता के साथ बैठक करें और बच्चे के स्वास्थ्य, वजन आदि के संबंध में बताए। साथ ही उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति के अलावा बच्चों के वजन व सेम-मेम बच्चों की जानकारी ली।

शासकीय पीएम श्री कन्या विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण
मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने शासकीय पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण भी किया गया। यहां विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा की और शैक्षणिक तथा अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से पूछा। उन्होंने कहा की विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस का संचालन भी शीघ्र किया जाएगा।
बालिकाओं के साथ मंत्री व कलेक्टर ने किया भोजन
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बालिकाओं के साथ भोजन भी किया और भोजन की गुणवत्ता पता की। साथ ही उनकी शिक्षा और व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली।
नगर परिषद कार्यालय में हुआ स्वागत
निरीक्षण के बाद अतिथियों का नगर परिषद सांवेर कार्यालय में आगमन हुआ, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।


सैनिक अभिभावकों का सम्मान
कार्यक्रम में सैनिक अभिभावकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके योगदान और सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
उद्यमियों से संवाद
कार्यक्रम में उद्यमी संवाद का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। इस अवसर पर उद्यमी श्री रोहित पुरोहित और श्री घनश्याम पारीख ने अपने अनुभव साझा किये।
जनसंवाद में सुनी नागरिकों की समस्याएं
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों से सीधे संवाद किया। जन समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांवेर नगर के 56 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा कुमारी जाह्नवी और कुमारी याशिका को लैपटॉप/स्कूटी प्रदाय की गई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बसNewsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 23 मिनट पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 55 मिनट पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 58 मिनट पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 घंटा पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 घंटा पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 घंटा पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 1 घंटा पहलेआईटी पार्क चौराहे के पास चलती कार में लगी भीषण आग चालक ने कूदकर बचाई जानNewsआईटी पार्क चौराहे के पास चलती कार में लगी भीषण आग चालक ने कूदकर बचाई जान 18 घंटे पहले
धार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 घंटा पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 5 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 6 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 7 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 7 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 8 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 8 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 9 दिन पहले
इंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 16 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 16 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 16 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दीIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 16 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाईIndoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 17 दिन पहलेएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर कोIndoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 17 दिन पहलेखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशिIndoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 17 दिन पहलेजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरणIndoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 17 दिन पहले
↑