हाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया
राजोद क्षेत्र में FRV-14 एवं FRV-11 की टीमों ने समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला [[TNIMG0]] मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर त्वरित पुलिस सहायता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए धार जिले के…
राजोद क्षेत्र में FRV-14 एवं FRV-11 की टीमों ने समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर त्वरित पुलिस सहायता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार में आग लगने की घटना के दौरान वाहन में सवार सभी 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 09 अक्टूबर को डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि बोरखली क्षेत्र में हाईवे पर एक कार में आग लग गई है और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना राजोद की FRV-14 तथा थाना सरदारपुर की FRV-11 तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने पाया कि अहमदाबाद से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रही मारुति सुजुकी एर्टिगा कार में अचानक आग लग गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 की दोनों टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार में सवार सभी 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग के कारण वाहन पूरी तरह जल गया तथा उसमें रखा सामान, कपड़े एवं लगभग 8 हजार रुपये की नकदी भी जल गई। पुलिस टीम की त्वरित प्रतिक्रिया से वाहन में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका। बाद में सभी यात्रियों को अन्य वाहन से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा से निभाया मानवीय दायित्व
इस राहत एवं बचाव कार्य में FRV-14, थाना राजोद के श्री प्रकाश, कांस्टेबल 1125 एवं श्री तुलसीराम मेडा, पायलट तथा FRV-11, थाना सरदारपुर के श्री सौरभ मोरे, कांस्टेबल 1210 एवं श्री नितेश बाबेरिया, पायलट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा का उद्देश्य संकट की स्थिति में नागरिकों तक त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाना है। राजोद क्षेत्र की यह घटना दर्शाती है कि आपात परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और मौके पर प्रभावी कार्रवाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 6 घंटे पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 7 घंटे पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 7 घंटे पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 7 घंटे पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 3 दिन पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 6 घंटे पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 6 घंटे पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 6 घंटे पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 6 घंटे पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 घंटे पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 7 घंटे पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 1 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 7 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 8 दिन पहले