MP में कोरोना वायरस से संक्रमित पत्रकार और उनकी बेटी उपचार के बाद हुए ठीक
रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि के बाद उन्हें भोपाल एम्स से शुक्रवार रात को छुट्टी दे दी गई .
रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि के बाद उन्हें भोपाल एम्स से शुक्रवार रात को छुट्टी दे दी गई . (प्रतीकात्मक फोटो)
युवती को संक्रमित पाए जाने पर 21 मार्च को और इसके चार दिन बाद उसके पिता को संक्रमित पाए जाने पर उपचार के लिए भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) में भर्ती किया गया था.
भोपाल. भोपाल (Bhopal) के पहले दो कोराना वायरस (Korana virus) संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इनमें पहली मरीज लंदन से वापस आई 26 वर्षीय युवती और दूसरा मरीज 62 वर्षीय उसके पत्रकार पिता हैं. दोनों के उपचार के बाद उनकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है. भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) के निदेशक डॉ. सरमन सिंह ने शनिवार को ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि पिता एवं पुत्री दोनों की रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि के बाद उन्हें भोपाल एम्स से शुक्रवार रात को छुट्टी दे दी गई .उन्होंने बताया कि युवती को संक्रमित पाए जाने पर 21 मार्च को और इसके चार दिन बाद उसके पिता को संक्रमित पाए जाने पर उपचार के लिए भोपाल एम्स में भर्ती किया गया था. उल्लेखनीय है कि पत्रकार के संक्रमित होने की पुष्टि से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में 20 मार्च को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की पत्रकार वार्ता में हिस्सा लिया था. इस अहम पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों सहित सैकड़ों पत्रकारों ने हिस्सा लिया था. इस पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी. उक्त पत्रकार के संक्रमित होने की खबर के बाद यहां के मीडिया जगत में खलबली मच गई थी. पत्रकार की पुत्री लंदन में रहकर कानून की पढ़ाई कर रही है और 18 मार्च को ही लंदन से भोपाल आई थी. भोपाल संभागायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने दोनों मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी देने की पुष्टि की है.17 कोरोना के मरीज ठीक हो गए हैंवहीं, इंदौर में भी 17 कोरोना के मरीज ठीक हो गए हैं. इनकी एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी. कोरोना वायरस से मुक्ति पा गए मरीजों को अपने अपने घर भेज दिया जाएगा. मध्यप्रदेश के इंदौर उज्जैन संभाग के 15 जिलों में से कोरोना वायरस से मात्र इंदौर, उज्जैन और खरगोन प्रभावित हैं. खरगोन के सभी मरीज कोरोना वायरस के निगेटिव पाये गये हैं यानि ठीक हो गये हैं. उज्जैन में भी कोराना के मरीजों की संख्या थम गई है लेकिन इंदौर में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं और इनकी संख्या 90 तक पहुंच गई है. इनकी जांच और इलाज सघन तरीके से चल रही है. इंदौर में अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है. लेकिन अच्छी खबर यही है कि इनमें से एक-दो दिन में करीब 17 मरीज ठीक हो जाएंगे.ये भी पढ़ें- डॉक्टर और स्टाफ सहित सर गंगाराम हॉस्पिटल के 108 लोगों को किया गया क्वारेंटाइनबेल याचिकाएं सूचीबद्ध नहीं करने के राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 4, 2020, 1:09 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 6 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 10 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 10 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले