26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा
फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज से एक दिन पहले होगा विशेष संवाद कार्यक्रम 26/11 मुंबई आतंकी हमले सहित देश के कई चर्चित मामलों में प्रभावी पैरवी कर न्याय की लड़ाई को नई दिशा देने वाले पद्मश्री एवं राज्यसभा सांसद श्री उज्ज्वल निकम 15 अक्टूबर को इंदौर में अपने जीवन, संघर्ष और न्याय की यात्रा से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।
फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज से एक दिन पहले होगा विशेष संवाद कार्यक्रम

26/11 मुंबई आतंकी हमले सहित देश के कई चर्चित मामलों में प्रभावी पैरवी कर न्याय की लड़ाई को नई दिशा देने वाले पद्मश्री एवं राज्यसभा सांसद श्री उज्ज्वल निकम 15 अक्टूबर को इंदौर में अपने जीवन, संघर्ष और न्याय की यात्रा से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।
संस्था सार्थक द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे रविन्द्र नाट्य गृह, आर.एन.टी. मार्ग, इंदौर में किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री निकम “The Man Behind the Verdict” के रूप में अपनी उस यात्रा के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे, जिसमें कठिन से कठिन मामलों में सबूत, तर्क और कानून के माध्यम से न्याय तक पहुंचने का संघर्ष शामिल रहा।
आयोजक दीपक जैन (टीनू) ने बताया कि विशेष रूप से यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसके अगले दिन, 16 अक्टूबर 2026 को श्री उज्ज्वल निकम के जीवन और उनके महत्वपूर्ण कानूनी सफर पर आधारित फिल्म ‘प्रहार : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव ने श्री निकम की भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को फिल्म के पर्दे पर दिखाई जाने वाली कहानी के पीछे के वास्तविक संघर्ष, न्यायिक लड़ाइयों और अनुभवों को स्वयं श्री उज्ज्वल निकम से सुनने का अवसर मिलेगा।
आयोजक दीपक जैन (टीनू) ने बताया कि संस्था सार्थक का उद्देश्य ऐसे व्यक्तित्वों को इंदौर की जनता के बीच लाना है, जिनका जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल निकम का जीवन केवल एक सफल वकील की कहानी नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में सत्य, साक्ष्य और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष की प्रेरणादायी यात्रा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर में तीन साल से अधूरी आरई-2 पर बड़ा एक्शन 80 से ज्यादा निर्माण हटाए 5 घंटे पहले
Newsकचरागाड़ी की चपेट में आई मासूम बालिका पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया 11 घंटे पहले
Newsइंदौर में अवैध शराब पर प्रशासन का शिकंजा अवैध शराब के खिलाफ नाइट चेकिंग अभियान तेज 23 घंटे पहले
Newsइंदौर में 29 इलाके साइलेंट जोन घोषित प्रशासन का बड़ा फैसला पुलिस-निगम संभालेंगे मोर्चा 1 दिन पहले
Newsनगर निगम की रिमूवल कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के गंभीर सवाल रिमूवलअमले की जांच की मांग 1 दिन पहले
Newsजीतू पटवारी के सोशल मीडिया वीडियो पर यादव समाज का विरोध यादव समाज ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन 1 दिन पहले
Newsसेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम निखिल सोनी की पहल पर वृद्धाश्रम में सजी संगीत की महफिल 2 दिन पहले
Newsइंदौर में 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन 3 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 6 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 6 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 6 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 8 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 8 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 8 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 8 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 9 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 16 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 17 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 17 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 17 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 17 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 17 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 17 दिन पहले