‘टीम मोहन को साधुवाद’ दे बोले शाह – ”अब नशामुक्त मध्यप्रदेश का लक्ष्य…”
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्यप्रदेश को कई सौगातें हीं...

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्यप्रदेश को कई सौगातें हीं… उन्होंने शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में डेयरी सेक्टर के लिए पिटारा खोला, तो रिमोट का बटन दबाकर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया… साथ ही दुग्ध संघों के सदस्यों और गौशालाओं को आर्थिक सहायता भी वितरित की…
मध्यप्रदेश में भी ‘शराबबंदी’..?
कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर योजना तैयार कर रही… 31 दिसंबर 2029 से पहले प्रदेश को नशीले पदार्थों से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है… प्रदेश के अभिभावकों और खासकर माताओं से कहा कि 31 दिसंबर 2029 के बाद उनके बेटे-बेटियों के लिए प्रदेश में नशे की कोई जगह नहीं होगी… इस बयान के साथ प्रदेश में भी गुजरात-बिहार की तर्ज पर ‘शराबबंदी’ को लेकर हलचल तेज हो गई…
‘मोहन’राज से प्रसन्न ‘दिल्ली दरबार’…
इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने गोपालकों को लेकर लिए गए निर्णयों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी टीम की प्रशंसा भी की… शाह ने कहा कि आज गोपालकों के हितों के लिए किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं… साथ ही अपने प्रदेश दौरे के दौरान जिस तरह से शाह अन्य मामलों में भी ‘मोहन’राज से प्रसन्न नजर आए उसके भी कई सियासी मायने चाणक्यों ने निकालना शुरू कर दिए और यहां तक कहा कि फिलहाल तो ‘डाक्टर मोहन’ से ‘दिल्ली दरबार’ भी प्रसन्न नजर आ रहा और यही कारण है कि सत्ता पक्ष के ही अने नेताओं की लाख ‘सियासी नाराजगी’ के बावजूद ‘मोहन मुस्कान’ कम नहीं होती..?
‘कैलाश विजयवर्गीय भी नहीं रहे पीछे…
उधर, अमित शाह के दौरे के दौरान उनके स्वागत सत्कार को लेकर भी नेताओं में होड़ सी मची… इस बीच काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विजयवर्गीय-शाह के बीच भी कुछ पल चर्चा भी चली… हालांकि आयोजनों के दौरान तो शाह के दाएं-बाएं अधिकांश मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल, विश्वास सारंग सहित अन्य ही नजर आए, लेकिन विजयवर्गीय से भी मुलाकातों के दौरान शाह ‘खुश’ नजर आए..!

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 7 घंटे पहले
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 7 घंटे पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 घंटे पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 7 घंटे पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 घंटे पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 7 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 7 घंटे पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 9 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 6 घंटे पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 6 घंटे पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 6 घंटे पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 7 घंटे पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 1 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 7 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 7 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 7 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 8 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 8 दिन पहले