खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला इंदौर द्वारा उक्त प्रतिष्ठानों का पूर्व में निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में सुधार के लिए संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस (सुधार सूचना पत्र) जारी किए गए थे। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बताया गया कि निर्धारित समयावधि बीत जाने के बाद भी तीनों प्रतिष्ठानों की ओर से इंप्रूवमेंट नोटिस के संबंध में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। साथ ही अपेक्षित सुधारों के अनुपालन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। उक्त प्रतिष्ठानों के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम 2011 के विभिन्न नियमों के तहत अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला इंदौर श्री माधव प्रसाद हासानी द्वारा 31 अगस्त को आदेश जारी कर तीनों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
जिन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें श्री हरिकृष्ण ग्रुप (हेडेली पिज्जा) जेमिनी मॉल स्कीम नंबर 54, इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (बिगबास्केट) स्कीम नंबर 54 तथा सोशल इंदौर एलएलपी (सोशल रिंग रोड) सी-21 बिजनेस पार्क रैडिसन ब्लू होटल के सामने, एमआर-10 इंदौर शामिल हैं।
निलंबन अवधि में खाद्य कारोबार बंद रखने के निर्देश
प्रशासन द्वारा खाद्य लाइसेंस निलंबित किए जाने के बाद तीनों प्रतिष्ठानों को अपने परिसर में उपलब्ध पेरिशेबल यानी शीघ्र खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को तत्काल हटाने तथा खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में खाद्य कारोबार का संचालन करना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने और जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निरीक्षण एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsइंदौर में फायर फ्लेम मशीन से हादसा आग की चपेट में आए दादा-पोता 7 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 9 घंटे पहले
Newsइंदौर में नवजात का शव मिलने से सनसनी खुले मैदान में मिला एक दिन का शिशु पुलिस ने शुरू की जांच 13 घंटे पहले
Newsइंदौर में मोबाइल दुकान पर 9 लाख की चोरी 36 स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश 1 दिन पहले
Newsहीरानगरथाना क्षेत्र में वैन और बाइक की टक्कर के बाद हंगामा वैन में तोड़फोड़ दोनों पक्षों पर केस दर्ज 1 दिन पहले
Newsइंदौर में ऑटो के टूलबॉक्स से मिली 2 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स तीन आरोपी गिरफ्तार 1 दिन पहले
Newsइंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार 2 दिन पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 9 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 14 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 16 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 16 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 16 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 16 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 16 दिन पहले