अधिकारियों के निरीक्षण की रिपोर्ट पर मिलेंगे शीघ्र परिणाम
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर संभागायुक्त व आईजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा संभागायुक्त श्री लक्षकार ने संभाग के सभी कलेक्टर्स, जिला पंचायत सीईओ और संभागीय अधिकारियों को परख ऐप का दिया प्रशिक्षण शासकीय संस्थाओं में अधिकारियों द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले निरीक्षणों के परिणाम अब जल्द ही निराकरण में सामने आयेंगे।
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर संभागायुक्त व आईजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
संभागायुक्त श्री लक्षकार ने संभाग के सभी कलेक्टर्स, जिला पंचायत सीईओ और संभागीय अधिकारियों को परख ऐप का दिया प्रशिक्षण
शासकीय संस्थाओं में अधिकारियों द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले निरीक्षणों के परिणाम अब जल्द ही निराकरण में सामने आयेंगे। इसके लिए शासन द्वारा परख ऐप तैयार किया गया है। जिसके माध्यम से कलेक्टर द्वारा निगरानी कर संस्था की वस्तुस्थिति सामने होगी। इसके लिए हर विभाग की प्रकृति के अनुसार प्रश्नावली तैयार है। इस प्रश्नावली में निरीक्षण की वस्तुस्थिति दर्ज होगी। यह स्थिति एप के कलेक्टर डेशबोर्ड पर दिखाई देगी। इसके बाद कलेक्टर द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। आज इस संबंध में संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने संभाग के सभी कलेक्टर्स, जिला पंचायत सीईओ और संभागीय अधिकारियों को परख ऐप का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत विभिन्न स्तरों पर किये जा रहे कार्यों से निगरानी की जा रही है। इस निगरानी से हितग्राहियों और सामुदायिक संस्थाओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसकी समीक्षा रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।
संस्थाओं की वस्तुस्थिति व ताजा हाल होगा कलेक्टर डेशबोर्ड पर
परख ऐप पर निरीक्षण करने वाले ब्लॉक स्तर से जिला और संभाग स्तर के अधिकारी को इंट्री दर्ज करनी है। इस ऐप की खासियत है कि यह जीआईएस बेस्ड है, इससे किसी भी गांव में मौजूद सभी शासकीय संस्थाओं की इंट्री है। निरीक्षण के बाद पूरी वस्तुस्थिति सामने होगी। यानी स्कूल में कितने कमरे है, शिक्षक कितने है, स्टूडेंट कितने है, पानी और शौचालय की व्यवस्था है या नहीं ? सभी प्रकार की जानकारी के आधार पर कलेक्टर द्वारा त्वरित रूप से संबधित संस्था प्रमुख पर कार्यवाही के साथ ही आवश्यक सुधार की कार्यवाही तत्परता से कर सकेंगे।
प्रशिक्षण में संभागायुक्त कार्यालय इंदौर से क्षेत्रीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. शोजी जोसेफ, संयुक्त संचालक शिक्षा श्रीमती अनिता चौहान, संयुक्त संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री गणेश भाभर, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सुनीता यादव, संयुक्त आयुक्त विकास श्रीमती शिवानी वर्मा शामिल हुए। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से इंदौर संभाग के जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायत के सीईओ और अन्य संबंधित अधिकारी जुड़े।
संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार और आईजी श्री अनुराग ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स व एसपी के साथ चर्चा कर समीक्षा भी की। दोनों अधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षकों से तैयारियों की जानकारी ली तथा उक्त संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsगरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी का खतरा इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी 7 घंटे पहले
Newsज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हो रहे छात्र आंदोलन पर सज्जन सिंह वर्मा का बयान 19 घंटे पहले
Newsगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
Newsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 6 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 8 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 8 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 18 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 18 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 18 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहले