पीडीएस उपभोक्ता बच्चों का केवाईसी नहीं करना दुकानदार को पड़ा भारी
महालक्ष्मी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित पीडीएस हितग्राही के बच्चों की ई-केवाईसी नहीं करने, राशन से वंचित रखने तथा उपभोक्ता से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
महालक्ष्मी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान निलंबित
पीडीएस हितग्राही के बच्चों की ई-केवाईसी नहीं करने, राशन से वंचित रखने तथा उपभोक्ता से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई जांच के बाद महालक्ष्मी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित, इंदौर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड क्रमांक 0809302 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने जिला आपूर्ति नियंत्रक को तत्काल जांच दल भेजकर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जिला स्तर से गठित संयुक्त जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि जांच दल के प्रतिवेदन में दुकान पर स्टॉक एवं भाव सूची बोर्ड संधारित नहीं करने, निगरानी समिति का बोर्ड प्रदर्शित नहीं करने, अनधिकृत व्यक्ति द्वारा राशन सामग्री का वितरण करने, हितग्राहियों की ई-केवाईसी करने से लगातार मना करने तथा बच्चों की ई-केवाईसी नहीं कर उन्हें राशन से वंचित रखने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। इसके साथ ही उपभोक्ता के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने तथा हितग्राही से राशन सामग्री के पैसे लिए जाने की गंभीर शिकायतें भी जांच में सामने आई हैं।
इन गंभीर अनियमितताओं के पाए जाने पर महालक्ष्मी महिला प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार मर्यादित, इंदौर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान कोड क्रमांक 0809302 के विक्रेता श्रीमती रजनी यादव तथा नामिनी-1 श्री आशुतोष एवं नामिनी-2 श्री पराग अग्रवाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकान का प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा एवं नियमानुसार राशन उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा हितग्राहियों के साथ दुर्व्यवहार को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअभिलाषा अभियान के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षण 15 घंटे पहले
India Newsदिल्ली, अंडमान-निकोबार सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना इंदौर के विकास और स्वच्छता का मॉडल 15 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंच 1 दिन पहले
Indoreवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 1 दिन पहले
Indoreसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवा 1 दिन पहले
Indoreसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन 1 दिन पहले
Indore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 दिन पहले
Indoreरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखिया 1 दिन पहले
Indoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 3 दिन पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 4 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 4 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 4 दिन पहले
Indoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 7 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 7 दिन पहले
Indoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 7 दिन पहले
Indoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 8 दिन पहले
Indoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 10 दिन पहले
Indoreविवाहिता महिलाओं से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज 10 दिन पहले
Indoreइंदौर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज 10 दिन पहले

