सभी जरूरतमंदों को समय पर अंगदान और देहदान सुनिश्चित किया जाये- संभागायुक्त श्री लक्षकार
अंगदान और देहदान प्रत्यारोपण कराने वाले अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाये प्रारंभ से अब तक 90 त्वचा और 19 हजार नेत्र दान हुए संभागायुक्त श्री लक्षकार की अध्यक्षता में इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार की अध्यक्षता में इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन की समीक्षा बैठक आज संभागायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई।
अंगदान और देहदान प्रत्यारोपण कराने वाले अस्पतालों की संख्या बढ़ाई जाये
प्रारंभ से अब तक 90 त्वचा और 19 हजार नेत्र दान हुए
संभागायुक्त श्री लक्षकार की अध्यक्षता में इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार की अध्यक्षता में इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन की समीक्षा बैठक आज संभागायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन द्वारा अंगदान और देहदान के प्रत्यारोपण के क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की। बैठक के प्रारंभ में उन्होंने इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन द्वारा किए जा रहे, इस नेक कार्य की पूरी प्रक्रिया को जाना तथा विशेषज्ञ डॉक्टर्स से गहराई से जानने के लिए आवश्यक जानकारियां भी ली। इस संबंध में उन्होंने कहा कि देहदान और अंगदान एक पवित्र कार्य है और इंदौर इस मामले में प्रदेश और देश में आगे है। इस कार्य को और अधिक विस्तारित करने की आवश्यकता है। सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर अंगदान और देहदान सुनिश्चित हो इसके लिये विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य ईमानदारी, पारदर्शिता और समय-सीमा के साथ किया जाना चाहिए। अब हर माह इस सम्बंध में बैठक और आवश्यक होने पर गूगल मीट के माध्यम से भी चर्चा करेंगे।
बैठक में एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, संभागीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गडरिया, एमवाय अस्पताल इंदौर के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डी.के. शर्मा, इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन के सदस्य पद्मश्री श्रीमती जनक पलटा, डॉ. मनीष पुरोहित, श्री संदीपन आर्य, डॉ. अनिल भंडारी, इंदौर आय बैंक की श्रीमती उमा झंवर, डॉ. विवेक जोशी, डॉ. अंकुर गुप्ता सहित विभिन्न अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंड एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन के अधिकारियों एवं सदस्यों को निर्देश दिये कि इंदौर में अंगदान और देहदान प्रत्यारोपण कराने वाले अस्पतालों की संख्या (वर्तमान में कुल 13 अस्पताल है) बढ़ाई जाये और समय पर काउंसलिंग की जाये। सभी चिंहित अस्पतालों में ऐसे चिकित्सकों को ही अंगदान और देहदान के प्रत्यारोपण कार्य से जोड़ा जाए जो अपना अधिकांश समय इसी कार्य के लिए देते हो। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जाये ताकि अधिक से अधिक लोग देहदान और अंगदान के लिए प्रेरित हो। अंगदान और देहदान प्रत्यारोपण के नियम कायदों की पुन: समीक्षा की जाये।
बैठक में मुस्कान ग्रुप के श्री संदीपन आर्य द्वारा बताया गया कि इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनशन की स्थापना वर्ष 2013-2014 में हुई थी। इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन द्वारा वर्ष 2012 से अभी तक एक हजार 90 लोगों द्वारा त्वचा दान कराये गये। साथ ही विभिन्न आई बैंको के माध्यम से 19 हजार नेत्र दान प्राप्त हुए है। वर्ष 2026 में मध्यप्रदेश में कुल 6 अंगदान हुए जिसमें से 3 अंगदान अकेले इंदौर सोसायटी फॉर आर्गन डोनेशन द्वारा कराये गये। वर्तमान में इंदौर में देहदान और अंगदान के लिये 218 लोगों ने पंजीयन कराया है। जिसमें से 189 केवल किडनी के है और 29 व्यक्ति को लीवर की जरूरत है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsगरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी का खतरा इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी 9 घंटे पहले
Newsज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हो रहे छात्र आंदोलन पर सज्जन सिंह वर्मा का बयान 21 घंटे पहले
Newsगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
Newsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 6 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 8 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 8 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 18 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 18 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 18 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहले



