COVID-19: इंदौर में घर-घर जाकर कोरोना वायरस का सर्वे करेंगी 200 टीमें
इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कोरोना वायरस के बारे में लोगों का सर्वे करेंगी. इंदौर (Indore) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब युद्ध स्तर पर लड़ाई की रणनीति तैयार कर ली गई है.
इंदौर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कोरोना वायरस के बारे में लोगों का सर्वे करेंगी.
इंदौर (Indore) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब युद्ध स्तर पर लड़ाई की रणनीति तैयार कर ली गई है. शनिवार से स्वास्थ्य विभाग की आशा, एएनएम और दूसरे अमले घर-घर जाकर इस वायरस के बारे में लोगों का सर्वे करेंगे.
इंदौर. इंदौर (Indore) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब युद्ध स्तर पर लड़ाई की रणनीति तैयार कर ली गई है. शनिवार से स्वास्थ्य विभाग की आशा, एएनएम और दूसरे अमले घर-घर जाकर इस वायरस के बारे में लोगों का सर्वे करेंगे. साथ ही संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग की 200 टीमें इंदौर शहर में काम करेंगी. भोपाल से सेंट्रल रिस्पांस टीम भी इंदौर आई थी. इस टीम के सुझाव और निर्देशों का जिले में कड़ाई से पालन किया जा रहा है.1500 लोगों को किया जा चुका है क्वारंटाइनमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए 1500 लोगों को अभी तक छात्रावास, स्कूलों और मैरिज गार्डेन में क्वारंटाइन किया गया है. कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जांच की जा रही है. पॉजिटिव पाए जाने पर उनका सघन इलाज किया जा रहा है. जिन मोहल्लों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं उसे कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है. जिन परिवारों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, वहां पर बीमारी फैलने की संभावना ज्यादा है.संकट की घड़ी में धैर्य रखे लोगसीएमएचओ प्रवीण जड़िया ने कहा कि संकट की इस घड़ी में आम आदमी धैर्य और संयम से काम लें. इलाज से बचाव अच्छा होता है. आम आदमी घर में रहे और सुरक्षित रहे. लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करे. अफवाहों से सावधान रहें. बीमार मरीजों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, जिससे उनका समय पर इलाज किया जा सके और उनकी जान बचायी जा सके. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच और इलाज के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं. जिले में इस समय 90 से ज्यादा मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित हैं. स्वास्थ्य विभाग की अनुभवी टीम अरविन्दो और एमआरटीएच अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रही है. अधिकांश मरीजों के ठीक होने की संभावना है.डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ अभी भी ले रहे छुट्टीइंदौर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण की गंभीर स्थिति के दौरान भी डॉक्टर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से छुट्टी लेकर जा रहे हैं, जबकि कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न महामारी से बचाव के लिए डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की भूमिका अहम है. कलेक्टर मनीष सिंह ने डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टॉफ की पहले से स्वीकृत सभी प्रकार की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं और आगामी आदेश तक जिले के सभी डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश प्रतिबंधित कर दिए हैं. कोई भी डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ कलेक्टर से छुट्टी स्वीकृति कराए बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा.ये भी पढ़ें –
हर माह 20,000 वेंटिलेटर बनाएगी AgVa, सरकार से मिला 10 हजार का ऑर्डरCOVID-19 टेस्ट फ्री करने को लेकर याचिका, SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 11:06 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 5 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 9 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 10 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले