सिस्टम की बेरुखी और एक मासूम की टूटती सांसें: SMA टाइप 2 पीड़िता अनिका के मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकारों से मांगा जवाब
हाईकोर्ट में 30 जून को होगी अगली सुनवाई इंदौर। एक तरफ 9.5 करोड़ रुपये के महंगे इलाज का भारी-भरकम बोझ है और दूसरी तरफ एक मासूम बच्ची 'अनिका' की जिंदगी, जो हर गुजरते दिन के साथ अपनी सांसों के लिए संघर्ष कर रही है।
हाईकोर्ट में 30 जून को होगी अगली सुनवाई
इंदौर। एक तरफ 9.5 करोड़ रुपये के महंगे इलाज का भारी-भरकम बोझ है और दूसरी तरफ एक मासूम बच्ची ‘अनिका’ की जिंदगी, जो हर गुजरते दिन के साथ अपनी सांसों के लिए संघर्ष कर रही है। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA Type-2) जैसी गंभीर और दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इस बच्ची को बचाने के लिए अब न्याय के मंदिर ने कड़ा रुख अपना लिया है।
सोमवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने इस मामले में गहरी संवेदना दिखाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। मासूम के जीवन को सर्वोपरि मानते हुए कोर्ट ने दोनों सरकारों के वकीलों को विस्तृत लिखित जवाब पेश करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
सिस्टम की संवेदनहीनता पर कोर्ट की फटकार
हैरानी और निराशा की बात यह है कि एक बच्ची की जिंदगी से जुड़े इस बेहद संवेदनशील मामले में लगातार दूसरी सुनवाई में भी ‘एम्स’ (AIIMS) की ओर से कोई भी वकील अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता कुशल गोयल और केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता अनुज भार्गव मौजूद रहे। लेकिन जब राज्य सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि उन्हें “सरकार से अभी तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं”, तो कोर्ट ने इस पर आपत्ति जताई। अदालत ने याद दिलाया कि पिछली सुनवाई में भी यह पूछा गया था कि ‘मानवता के आधार पर’ बच्ची के इलाज में सरकार कितनी मदद कर सकती है, लेकिन इसके बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया।
वकीलों की दलील: हर गुजरता दिन ला रहा है खतरा
अनिका की ओर से मजबूती से पैरवी कर रहे अधिवक्ता चंचल गुप्ता और लखन शर्मा ने अदालत के सामने बच्ची की लगातार गंभीर होती स्थिति और इलाज की तात्कालिकता को रखा। मामले की पहली सुनवाई में भी इन वकीलों की दलील पर कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करने के निर्देश दिए थे और एम्स को नोटिस जारी किया था।
डॉलर की कीमतों ने बढ़ाई अनिका के परिजनों की पीड़ा
इस दुर्लभ बीमारी का इलाज किसी आम परिवार के बस की बात नहीं है। परिजनों के अनुसार, जीवन रक्षक उपचार (इलाज) की शुरुआती लागत करीब 9 करोड़ रुपये थी, लेकिन डॉलर की बढ़ती कीमतों के कारण अब यह खर्च लगभग 9.5 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। वर्तमान में बच्ची के इलाज को आगे बढ़ाने के लिए कम से कम 2 करोड़ रुपये की तत्काल आवश्यकता है। मामले में अगली सुनवाई 30 जून को होना है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 38 मिनट पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 1 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 2 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 3 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 3 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 3 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 3 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 10 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 10 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 11 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 11 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 12 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 12 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 13 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 19 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 20 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 20 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 20 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं, किया त्वरित निराकरण 20 दिन पहले
Indoreकेन्द्रीय जेल इन्दौर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित 20 दिन पहले
Indoreअटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 दिन पहले