लॉकडाउन ने बढ़ाई बोर्ड स्टूडेंट्स की चिंता, लगातार बज रही है हेल्पलाइन की घंटी
परीक्षाओं को लेकर १० वीं-१२वीं बोर्ड स्टूडेंट्स परेशान 10वीं औऱ 12वीं के स्थगित हुए पेपर लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद होने की संभावना है.एमपी बोर्ड 14 अप्रैल के बाद नई तारीखों की घोषणा कर सकता है.
परीक्षाओं को लेकर १० वीं-१२वीं बोर्ड स्टूडेंट्स परेशान
10वीं औऱ 12वीं के स्थगित हुए पेपर लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद होने की संभावना है.एमपी बोर्ड 14 अप्रैल के बाद नई तारीखों की घोषणा कर सकता है.
भोपाल.कोरोना वायरस (coronavirus) से बचाव के लिए 21 दिन के लॉकडाउन (lockdown) के कारण बोर्ड परीक्षाएं (Board Exams) स्थगित कर दी गयी हैं. नयी तारीखों का ऐलान कब होगा, इसका कोई अनुमान नहीं लगा पा रहा है. 10 वीं और 12 वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स परेशान हैं और वो लगातार हेल्पलाइन (helpline) नंबर पर फोन कर रहे हैं. परीक्षा से संबंधित पहले जहां 300 कॉल रोज आते थे वो संख्या अब तीन गुना बढ़ गयी है.10 वीं और 12 वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स के सवालों का जवाब अभी किसी के पास पास नहीं. कोरोना के कारण मामला ऐसा अटका कि न इधर के रहे न उधर के. परीक्षाएं स्थगित हैं और स्कूल बंद हैं. साल और करियर सब अटका हुआ है. जो बच्चे पहले परीक्षा का खौफ दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते थे वो अब परीक्षा के लिए ही परेशान हैं. रोज फोन करके पूछ रहे हैं कि परीक्षा कब होंगी. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर रोज सैकड़ों फोन आ रहे हैं. बोर्ड अफसरों के मुताबिक परीक्षा से पहले जहां स्टूडेंट्स के रोज़ाना 300 कॉल आते थे वो अब तीन गुना हो गए हैं. यानी रोजाना करीब एक हजार छात्र हेल्पलाइन पर फोन कर रहे हैं.जनरल प्रमोशन की उम्मीद
माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है. छात्र-छात्राओं की सबसे ज़्यादा जिज्ञासा जनरल प्रमोशन को लेकर है. 10वीं और 12वीं के स्थगित हुए पेपर को लेकर वो सवाल कर रहे हैं कि आखिर नई तारीखें कब तय होंगी.क्या पहली से आठवीं कक्षा की तरह हमें भी जनरल प्रमोशन दिया जाएगा. क्या सारे पेपर फिर से होंगे या सिर्फ जो होना बाकी थे उन्हीं विषयों की परीक्षा ली जाएगी. कुछ छात्र पहले की ही तरह पेपर में गैप मिलने को लेकर सवाल कर रहे हैं. हेल्पलाइन के काउंसलर छात्रों के हर प्रश्न का जवाब देते हुए उन्हें स्थगित पेपर की तैयारी में जुटने की सलाह दे रहे हैं ताकि लॉकडाउन में मिले समय का सही उपयोग किया जा सके.21 मार्च से पेपर स्थगित
10वीं औऱ 12वीं के स्थगित हुए पेपर लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद होने की संभावना है. एमपी बोर्ड 14 अप्रैल के बाद नई तारीखों की घोषणा कर सकता है. अभी 12वीं के बॉयोलॉजी, हायर मेथामेटिक्स, बॉयोटेक्नोलॉजी, रसायन शास्त्र, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, बुक कीपिंग और अकाउंटेंसी के पेपर होना बाकी हैं. 10वीं कक्षा में विशिष्ट भाषा, द्वितीय औऱ तृतीय भाषा सामान्य हिंदी का पेपर होना बाकी है. स्थगित पेपर कराना और फिर समय पर रिजल्ट घोषित करने की चुनौती माध्यमिक शिक्षा मंडल के सामने है.ये भी पढ़ें-COVID 19: वो गलतियां जिनके चलते इंदौर को अपनी जद में लेता चला गया कोरोना
शिवराज ने महंगाई भत्ते पर लगाई रोक, कमलनाथ बोले-कर्मचारी विरोधी है ये सरकार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 7:27 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 5 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 9 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 9 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले