COVID 19: वो गलतियां जिनके चलते इंदौर को अपनी जद में लेता चला गया कोरोना
इंदौर वासियों की कुछ गलतियों के कारण शहर में कोरोना ने अपने पैर पसारे. (फाइल फोटो) एक ही दिन में पांच मामले सामने आने के बाद शहर ही नहीं पूरे राज्य में हड़कंप मच गया. इसके बाद ये सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है.
इंदौर वासियों की कुछ गलतियों के कारण शहर में कोरोना ने अपने पैर पसारे. (फाइल फोटो)
एक ही दिन में पांच मामले सामने आने के बाद शहर ही नहीं पूरे राज्य में हड़कंप मच गया. इसके बाद ये सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. यहां तक की इंदौर के 5 लोगों को इस वायरस ने लील भी लिया है.
इंदौर. जिस समय पूरे देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा था उस समय इंदौर के बाशिंदे इस बात को लेकर निश्चिंत थे कि शहर में एक भी पॉजिटिव रिपोर्ट सामने नहीं आई है. लेकिन यह निश्चिंतता ज्यादा लंबी नहीं चली और एक ही दिन में पांच मामले सामने आने के बाद शहर ही नहीं पूरे राज्य में हड़कंप मच गया. इसके बाद ये सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. यहां तक की इंदौर के 5 लोगों को इस वायरस ने लील भी लिया है. आखिर ऐसा क्या हुआ जो देश के इस सबसे साफ शहर में इस वायरस ने अपने पैर इतनी तेजी से पसारे. दरअसल ये सिलसिला शुरू हुआ शहर के ही लोगों की एक छोटी सी गलती से….फिर इंदौरवासियों को कोरोना ने जकड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने देशभर के लोगों से अपने घरों में रहकर ही बालकनी, दरवाजे और खिड़कियों से ताली या थाली बजा कर इस बीमारी में लोगों की सेवा कर रहे लोगों का आभार जताने की अपील की. लेकिन इंदौरवासियों ने इस अपील के उलट काम किया. लोगों ने शाम पांच बजे रजवाड़े पर जश्न मनाया. इस दौरान भारी भीड़ यहां पर जमा हुई. वहीं कई रैलियां निकाली गईं और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई. यहीं से इंदौर वासियों के लिए कोरोना मुसीबत का पहाड़ बन कर सामने आ गया.धार्मिक यात्रा के दौरान संक्रमण22 मार्च के बाद ही 25 मार्च को कोरोना के एक साथ 5 मरीज मिले. हालांकि इन मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री थी. दो लोग 68 साल के प्रहलाद अग्रवाल और विष्णु अग्रवाल वैष्णोदेवी और हिमाचल प्रदेश की तीर्थ यात्रा कर लौटे थे. उन्होंने 8 मार्च से 14 मार्च तक धार्मिक यात्रा की थी. उसके बाद जब वो इंदौर पहुंचे तो उन्हें दो दिन बाद हल्का बुखार आया. इलाज करवाने पर बुखार ठीक हो गया लेकिन तीन दिन बाद एक बार फिर 22 मार्च को तेज बुखार आया और उन्हें 23 मार्च को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जांच में दोनों दोस्तों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले. तब से इनका इलाज चल रहा है. अब दोनों लोगों की हालत बेहतर है.और फिर दिनों दिन कोरोना ने पसारने शुरू किए पैरउसी दिन तीन और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई. 25 मार्च तक जब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच गई थी तब इंदौर में एक ही दिन में 5 मरीज मिले. ये आंकड़ा सबको परेशान करने वाला था. उसके अगले दिन ये संख्या 10 हो गई. फिर अगले दिन आंकड़ा 14 पर पहुंचा और अगले 5 दिन में इंदौर देश के सबसे संक्रमित शहरों की सूची में आठवें नंबर पर पहुंच गया. यहां कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 44 हो गया. उसके अगले तीन दिनों में ये आंकडा़ दो गुना हो गया और इंदौर देश के कोरोना पॉजिटिव टॉप थ्री शहरों पहुंच गया.अस्पताल से भाग और 12 लोगों को किया संक्रमित
कोरोना को फैलाने में कुछ लोगों की नासमझी ने भी आग में घी का काम किया. 28 मार्च को एक संक्रमित मरीज एमआर टीबी अस्पताल से भाग गया. उसका कहना था कि वो कभी विदेश नहीं गया तो उसे ऐसी कोई बीमारी नहीं हो सकती. अस्पताल से भागकर वो अपने छोटे से घर में चला गया. यहां पर उसने अपनी 3 और पांच साल की बेटियों व 8 साल के बेटे के साथ ही 12 लोगों को संक्रमित कर दिया. इसके साथ ही उसके संपर्क में आए 54 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया. वहीं दो और संक्रमित मरीज भी अस्पताल से भागे. लेकिन सभी को वापस पकड़ लिया गया. वहीं इससे पहले 29 मार्च को इंदौर के रानीपुरा इलाके में भी कोरोना से संक्रमित लोगों की स्क्रीनिंग करने गई मेडिकल टीम पर वहां के लोगों ने ऊपर से थूककर संक्रमित करने की कोशिश की थी. मेडिकल स्टाफ को पुलिस की मदद मांगनी पड़ी थी.
30 मार्च से इंदौर कम्पलीट लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मरीजों के कारण कलेक्टर मनीष सिंह ने 30 मार्च को 3 दिन के लिए शहर को टोटल लॉकडाउन कर दिया. इस दौरान सभी जरूरी सेवाओं को भी रोक दिया गया. लेकिन हालात नहीं सुधरे तो प्रशासन ने सात दिन के कंपलीट लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए. इंदौर में 3 अप्रैल तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 94 पहुंच गई जिसमें 5 की मौत हो गई. .डिजास्टर प्रोटेक्टिव स्क्वॉड
अस्पतालों से भाग रहे मरीजों से परेशान सरकार ने इन्हें पकड़ने के लिए डिजास्टर प्रोटेक्टिव स्क्वॉड बनाया. इसमें 40 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा कवच से लैस करने के साथ विशेष प्रशिक्षण दिया गया. उन्हें विशेष ड्रेस, जैकेट, ग्लब्स, मास्क, चश्मे और शील्ड से लैस किया गया.
ये भी पढ़ें- MP के सीनियर IAS अफसर को कोरोना संक्रमण! दूसरी रिपोर्ट का इंतजारCovid 19 : भोपाल में बनेगी कोरोना वायरस की जांच किट, ICMR ने दी मान्यता
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 1:06 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 5 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 9 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 9 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले