इन दो महिला डॉक्टरों पर हुआ था हमला, नहीं मानी हार, कर रही हैं लोगों की सेवा
इस संबंध में डॉ. जाकिया का कहना है कि ऐसे हमलों से डर नहीं है और न ही आगे डरने वाले हैं. (डॉ. तृप्ति (बाएं) और डॉ जाकिया) डॉ. जाकिया सैय्यद पलासिया पीएचसी की इंचार्ज हैं.
इस संबंध में डॉ. जाकिया का कहना है कि ऐसे हमलों से डर नहीं है और न ही आगे डरने वाले हैं. (डॉ. तृप्ति (बाएं) और डॉ जाकिया)
डॉ. जाकिया सैय्यद पलासिया पीएचसी की इंचार्ज हैं. पूर्व में इन्हें बेस्ट पीएचसी का अवार्ड मिल चुका है. वहीं डॉक्टर तृप्ति क्षिप्रा पीएचसी में पदस्थ हैं और कोरोना कॉम्बेट टीम की सदस्य हैं.
इंदौर. कोरोना (Corona) की जांच करने के लिए गई डॉक्टरों की टीम पर इंदौर (Indore) के टाटपट्टी बाखल इलाके में लोगों ने हमला किया. इस दौरान टीम पर पथराव करने के साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. इस टीम में दो महिला डॉक्टर भी मौजूद थीं. एक थीं डॉ जाकिया सैय्यद और दूसरी थीं डॉ. तृप्ति कटदरे. इन पर हुए इतने बड़े हमले के बाद भी दोनों ही डॉक्टरों ने न तो हिम्मत हारी और न ही अपने फर्ज से मुंह मोड़ा. दोनों अभी भी लगातार कोरोना से जूझ रही जनता की मदद के लिए बिना रुके काम कर रही हैं.दोनों ही पीएचसी में कर रही हैं काम
जानकारी के अनुसार डॉ. जाकिया सैय्यद पलासिया पीएचसी की इंचार्ज हैं. पूर्व में इन्हें बेस्ट पीएचसी का अवार्ड मिल चुका है. वहीं डॉक्टर तृप्ति क्षिप्रा पीएचसी में पदस्थ हैं और कोरोना कॉम्बेट टीम की सदस्य हैं. वे एनआरएचएम के तहत पदस्थ होम्योपैथिक डॉक्टर हैं.काम तो करना ही हैइस संबंध में डॉ. जाकिया का कहना है कि ऐसे हमलों से डर नहीं है और न ही आगे डरने वाले हैं. इन सब बातों के अलावा काम तो करना ही है. साथ ही उन्होंने कोरोना से बचने और घरों में ही रहने की लोगों से अपील की. वहीं डॉ. तृप्ति ने कहा कि हमारा काम इस मुश्किल घड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने का है जिससे हम पीछे नहीं हटेंगे. वहीं गुरुवार को डॉ. तृप्ति ओर डॉ. जाकिया टाटपट्टी बाखल इलाके में फिर एक बार पहुंची. इस दौरान उनके पास कोरोना टेस्टिंग किट भी था. डॉ. तृप्ति ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और भीड़ की ओर से किए गए व्यवहार को लेकर सभी ने माफी भी मांगी.अमित शाह ने जताई नाराजगी
डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो. डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा दी जाए. इसी के मद्देनजर अब इलाकों में पैरा मिलिट्री फोर्स की 5 कंपनियां तैनात की जाएंगी.7 लोगों को किया गिरफ्तार
वहीं टाट पट्टी बाखल में गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची. इस दौरान उनके साथ धर्म गुरु भी मौजूद थे. प्रशासन और पुलिस ने लोगों से समझाइश की और सहयोग की अपील की. इस पर स्थानीय लोगों ने घटना के लिए माफी मांगी और प्रशासन का साथ देने का आश्वासन दिया. वहीं मामले में अभी तक पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाके में रासुका लगा दी गई है.
ये भी पढ़ेंः इंदौर: हमले के बाद भी डॉ. जाकिया ने दिखाया हौसला, कहा-डरेंगे नहीं, काम करना है
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 1:25 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 4 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 9 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 9 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले