देश की बात, आपके शहर से
वन प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, वनकर्मियों की करेंगे नई भर्ती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर 45 बार पढ़ी गई

वन प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, वनकर्मियों की करेंगे नई भर्ती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पदोन्नति, शासकीय सेवक का अपने काम के प्रति समर्पण का सम्मान है वन संपदा, जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में वनकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदोन्नति प्राप्त वन अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाए स्टार वन सुरक्षा कर्मियों पर केंद्रित वीडियो फिल्म का हुआ प्रदर्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने पदोन्नति देने के लिए किया आभार व्यक्त वन विभाग के कुल 4 हजार 506 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली है पदोन्नति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल, जंगल, वानस्पतिक संपदा और वन्य प्राणियों की रक्षा करने में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण है।

Abhishek Raghuvanshi25 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पदोन्नति, शासकीय सेवक का अपने काम के प्रति समर्पण का सम्मान है

वन संपदा, जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में वनकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान

तस्वीरों में खबर3 फोटो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पदोन्नति प्राप्त वन अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाए स्टार

वन सुरक्षा कर्मियों पर केंद्रित वीडियो फिल्म का हुआ प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने पदोन्नति देने के लिए किया आभार व्यक्त

वन विभाग के कुल 4 हजार 506 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली है पदोन्नति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल, जंगल, वानस्पतिक संपदा और वन्य प्राणियों की रक्षा करने में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने नैसर्गिक सुंदरता के साथ मध्यप्रदेश को वनों का अनुपम खजाना दिया है। वन भारत और दुनियाभर में मध्यप्रदेश की पहचान हैं। हमारे वनकर्मी पूरी लगन से इसकी रक्षा करते हैं। प्रदेश के शासकीय सेवकों को पदोन्नति के फैसले का लाभ वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को भी मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन की सरकार है। सुशासन के लिए हर क्षेत्र में युवाओं की सहभागिता जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में वन विभाग में पदोन्नत शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आयोजित आभार एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पदोन्नति शासकीय सेवक का उसके काम के प्रति लगन और समर्पण का सम्मान है। वन विभाग के 4 हजार 506 शासकीय सेवकों को पदोन्नत किया गया है। सभी विभागों में कर्मचारियों को मिली पदोन्नति से मन संतोष से भरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन विभाग के लिए 25 हजार 389 पद स्वीकृत हैं। अभी 18 हजार से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। हम वन प्रबंधन को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ना चाहते हैं। इसीलिए हमने पदोन्नति के साथ ही खाली हुए पदों को भरने के लिए नई भर्ती के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से वन विभाग में वर्षों के इंतजार का फल मिला है। जिन्हें पदोन्नति मिली है उनमें 188 सहायक वन संरक्षक, 2,821 वनपाल, 761 उप वन क्षेत्रपाल तथा अन्य संवर्ग के 736 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पदोन्नत अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके परिजनों के सहयोग और त्याग के प्रति भी आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को ‘प्रकृति पुत्र’ और ‘ग्रीन सोल्जर्स’ की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके बीच आकर मन प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को भारत जैसे मेगा-बायोडायवर्स देश और समृद्ध जैव-विविधता की विरासत मिली है। वन अमले के पुरुषार्थ से मध्यप्रदेश वन एवं वन्य जीव संरक्षण का रोल मॉडल बना है। प्रदेश की पहचान जल, जंगल और जीव से है और वन विभाग ने इनके संरक्षण में मिसाल कायम की है। इसी पुरुषार्थ के कारण मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट, घड़ियाल स्टेट, वल्चर स्टेट और अब चीता स्टेट का गौरव मिला है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज मध्यप्रदेश वन्य जीवों के संरक्षण के मामले में पूरे देश अव्वल है। प्रदेश के जंगलों में अब जंगली भैंसें भी आ चुके हैं। मध्यप्रदेश के वन और वन्य जीवों की दुनिया मुरीद है। हमारे वनकर्मी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जंगल, पहाड़, वन और नदियों की रक्षा करते हैं। वनकर्मी हमारी वन संपदा की सुरक्षा की मजबूत दीवार की तरह हैं, जो वन्य जीवों की सुरक्षा के साथ वन क्षेत्र में निवासरत आबादी की भी चिंता करते हैं। मनुष्य का जीवन और जंगल एक दूसरे पर निर्भर हैं। हमारा प्रयास है कि जैसा हमने पाया है, उससे और बेहतर हम भावी पीढ़ी को सौंपें। ईश्वर की कृपा से मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। कोई ग्लेशियर नहीं होने पर भी हमारी नदियां जलराशि से सदैव समृद्ध रहती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे पास अगली पीढ़ी को सबसे अच्छा तोहफा सौंपने का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि विकास तभी पूर्ण होगा, जब जंगल और जैव-विविधता सुरक्षित रहें, नदियां संरक्षित रहें और भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षित हो।
प्रमुख सचिव, वन श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की वन सम्पदा और वन्य प्राणियों का संरक्षण मुख्यमंत्री डॉ. यादव की विशेष रुचि का विषय है। मध्यप्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र का 30.72 प्रतिशत वनों के आच्छादित है। यहां 9 टाइगर रिजर्व, 26 वाइल्ड लाइफ सेंचुरी मध्यप्रदेश की पहचान हैं। पर्यटन क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का हृदय क्षेत्र है। इतनी बड़ी संख्या में वन और वन्य प्राणियों की संख्या के आधार पर मध्यप्रदेश लंग्स ऑफ इंडिया भी है। कुछ महीने पहले रातापानी (सर वीएस वाकणकर) और माधव टाइगर रिजर्व, डॉ. भीमराव आम्बेडकर अभायारण्य सहित प्रदेश के पहले ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व का गठन हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चीता प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने, गजरक्षक (एआई प्रणाली) से हाथियों की निगरानी, पीएम गतिशक्ति परियोजना के लिए वन मानचित्रों का प्रयोग, आधुनिक तकनीक और नवाचार लगातार संचालित हो रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में इस वर्ष अब तक 5 करोड़ 62 लाख से अधिक पौधे रोपे गए हैं। प्रदेश के 43 जिलों में 94 वन वाटिकाओं की स्वीकृति मिल गई है। प्रदेश में तेंदुपत्ता संग्राहकों को लगातार राशि वितरित की जा रही है।
समारोह में पदोन्नत सहायक वन संरक्षक श्री रजनीश शुक्ला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पदोन्नति के निर्णय से विभाग के हजारों कर्मचारियों में काम के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। पदोन्नत वनपाल श्री दिनेश नागर, उप वन क्षेत्रपाल श्रीमती सीमा राजगौंड, वनपाल श्रीमती कल्पना गौड़ ने भी रक्षाबंधन से पहले उन्हें पदोन्नति का उपहार देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। पदोन्नत वनपाल श्री रामदास सोलंकी ने कहा कि उसकी पदोन्नति से उसके समाज, परिवार और रिश्तेदारों में बेहद खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री शुभरंजन सेन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) श्री अजय यादव सहित विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंचIndoreमध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंच 1 दिन पहलेसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचनIndoreसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 दिन पहलेइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवाIndoreइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवा 1 दिन पहले27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिलIndore27 नवम्बर को इंदौर में होगी सिविल डिफेंस हवाई हमले एवं ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल 2 दिन पहलेलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थीIndoreलोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देंगे इंदौर के विद्यार्थी 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंटMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण से की सौजन्य भेंट 2 दिन पहलेआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारIndoreआबकारी विभाग की कार्रवाई में 27 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 2 दिन पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 3 दिन पहले
अभिलाषा अभियान के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षणIndoreअभिलाषा अभियान के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षण 15 घंटे पहलेदिल्ली, अंडमान-निकोबार सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना इंदौर के विकास और स्वच्छता का मॉडलIndia Newsदिल्ली, अंडमान-निकोबार सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना इंदौर के विकास और स्वच्छता का मॉडल 15 घंटे पहलेवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरIndoreवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 1 दिन पहलेसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचनIndoreसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन 1 दिन पहलेरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखियाIndoreरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखिया 1 दिन पहलेसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेलIndoreसंविधान के मूल्यों को युवा व्यवहार और जीवन में उतारें – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 2 दिन पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 3 दिन पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 3 दिन पहले
आयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाईIndoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 5 दिन पहलेइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिलIndoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 5 दिन पहलेइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधारIndoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर में 35 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 7 दिन पहलेलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपीलIndoreलापता किशोर की जानकारी मिलने पर थाना परदेशीपुरा पर सूचना देने की अपील 7 दिन पहलेनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नितIndoreनरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण चिह्नित 8 दिन पहलेबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्तIndoreबिना परमिट संचालित दो स्कूल बसों सहित तीन वाहन जब्त 8 दिन पहलेइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सीलIndoreइंदौर में मीट दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानें सील 10 दिन पहले
↑