इंदौर के नामचीन धोखेबाज ‘DP Jewellers’ पर नापतौल विभाग की कार्रवाई, वजन मशीन में मिली भारी खामी,केस दर्ज
इंदौर: शहर के प्रतिष्ठित रेसकोर्स रोड स्थित 'DP आभूषण' (डीपी ज्वेलर्स) के शोरूम में नापतौल विभाग (नापतौल निरीक्षक दल) ने बड़ी कार्रवाई की है।
इंदौर: शहर के प्रतिष्ठित रेसकोर्स रोड स्थित ‘DP आभूषण’ (डीपी ज्वेलर्स) के शोरूम में नापतौल विभाग (नापतौल निरीक्षक दल) ने बड़ी कार्रवाई की है। एक जागरूक ग्राहक की शिकायत पर जब नापतौल विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी, तो शोरूम की इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन में गंभीर गड़बड़ी पाई गई। अधिकारियों ने मौके पर ही पंचनामा बनाकर शोरूम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
ग्राहक की सतर्कता से खुला मामला
_जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ज्वेलरी खरीदने के इरादे से रेसकोर्स रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स के शोरूम पहुंचा था। सोने-चांदी के आभूषणों का वजन कराते समय ग्राहक को मशीन के कांटे पर संदेह हुआ। जब उसने विरोध दर्ज कराया और अपने स्तर पर वजन को लेकर सवाल उठाए, तो शोरूम प्रबंधन टालमटोल करने लगा। इसके बाद ग्राहक ने तुरंत विधिक मापविज्ञान (नापतौल विभाग) को इस धांधली की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही नापतौल विभाग की टीम तुरंत रेसकोर्स रोड स्थित शोरूम पहुंची। अधिकारियों ने जब अपनी मानक बाट-माप प्रणाली (Standard Weights) से शोरूम की वजन मशीन की जांच की, तो उसमें भारी अंतर और तकनीकी खामी पाई गई, सील और सर्टिफिकेट भी निकले मिले
सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं में मिलीग्राम का भी अंतर ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ता है, ऐसे में इतनी बड़ी चूक सामने आने पर हड़कंप मच गया
नापतौल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही वजन मशीन को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए विधिक मापविज्ञान अधिनियम के तहत प्रकरण (केस) दर्ज कर लिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मशीनों का नियमित कैलिब्रेशन और सीलिंग होना अनिवार्य है, इस तरह की लापरवाही या गड़बड़ी से ग्राहकों के साथ सीधी धोखाधड़ी होती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विभाग अब शोरूम की अन्य मशीनों की भी जांच कर रहा है और नियमानुसार जुर्माना व आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य आभूषण कारोबारियों में भी हड़कंप का माहौल है

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsगरबा पार्टनर के नाम पर साइबर ठगी का खतरा इंदौर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी 4 घंटे पहले
Newsज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हो रहे छात्र आंदोलन पर सज्जन सिंह वर्मा का बयान 16 घंटे पहले
Newsगंदे पानी की बोतल लेकर निगम पहुंचे पार्षद कुणाल सोलंकी 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहले
Newsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 6 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 8 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 8 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 10 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 10 दिन पहले
Indoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहले
Indoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 18 दिन पहले
Indoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 18 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी 18 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई 19 दिन पहले
Indoreएक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम (रोजगार एवं स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) 29 सितम्बर को 19 दिन पहले
Indoreखराब एवं फटी साड़ियों की शिकायत पर उपभोक्ता को वापस मिली पूरी राशि 19 दिन पहले