
किराना व्यापारी का सर्राफा व्यापारी से क्या है कनेक्शन, जाँच में जुटी रतलाम पुलिस
मध्यप्रदेश के रतलाम में एक सर्राफा कारोबारी से एक किराना व्यापारी 3 क्विंटल 70 किलो चाँदी की फिरौती मांगने के आरोप में चर्चित एक किराना व्यापारी ने रतलाम के सर्राफा व्यापारी को धमकाया! बुधवार को पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर FIR तो दर्ज कर ली! सर्राफा व्यापारी को जिस किराना व्यापारी ने धमकाया है वह 3 क्विंटल 70 किलो चाँदी माँगने के आरोप में आरोपी है, आरोपी किराना व्यापारी है और सर्राफा कारोबार से जुड़े व्यापारियों से ही विवाद/ माँग क्यों है? आशंका है कि बड़े शहरों से दो नंबर की चाँदी से यह मामला जुड़ा है, फरियादी सर्राफा व्यापारी भी पुलिस के सामने सच्चाई नहीं बता रहा है!
रतलाम शहर के सराफा बाजार में सराफा व्यापारी को वाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घास बाजार निवासी सराफा व्यापारी राकेश सकलेचा (57) ने धानमंडी निवासी किराना व्यापारी नितेश उर्फ पिंकू मिर्ची (45) के खिलाफ माणकचौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। व्यापारी का आरोप है कि आरोपी ने वाट्सएप पर गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और करीब 10 वॉइस रिकॉर्डिंग भेजीं।
व्यापारी ने इनमें से 6 रिकॉर्डिंग सेव कर लीं। इन रिकॉर्डिंग को पेन ड्राइव में लेकर पुलिस को सौंपा गया है। साथ ही वाट्सएप पर भेजी गई रिकॉर्डिंग के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस ने धमकी देने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रात 10.16 बजे आया वाट्सएप कॉल, नहीं उठाया:-
राकेश सकलेचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 10.16 बजे उनके वाट्सएप पर नितेश उर्फ पिंकू मिर्ची का वॉइस कॉल आया था। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके करीब दो मिनट बाद 10.18 बजे वाट्सएप पर एक वॉइस रिकॉर्डिंग आई। व्यापारी के अनुसार, रिकॉर्डिंग सुनने पर उसमें नितेश गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था।
पुलिस ने दर्ज किया केस, रिकॉर्डिंग की जांच होगी:-
माणकचौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उपलब्ध वॉइस रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों को जांच में लिया है।पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी किस विवाद को लेकर दी गई और आरोपी की ओर से भेजी गई रिकॉर्डिंग में क्या-क्या कहा गया है।
मामला 370 किलो चांदी का मामलाझाबुआ में: झाबुआ के व्यापारी ने भी मार्च में कराई थी FIR:-
पुलिस जांच के दौरान आरोपी नितेश तलेरा से जुड़ा एक पुराना मामला भी सामने आया है। झाबुआ के प्रॉपर्टी और कपड़ा व्यवसायी संतोष देवड़ा (58) ने 30 मार्च को नितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
संतोष देवड़ा के आरोप के मुताबिक, नितेश वाट्सएप कॉल के जरिए उनसे 370 किलो चांदी की मांग कर रहा था। जब उन्होंने पूछा कि वह उनसे चांदी किस लेन-देन के बदले मांग रहा है, तो आरोप है कि नितेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
सराफा व्यापारी को मिली धमकी के बाद बाजार में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

