देश की बात, आपके शहर से
‘गेस्ट हाउस में सोनम के साथ था पूरा परिवार’, शिलॉन्ग से लौटे राजा रघुवंशी के भाई का खुलासा
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

‘गेस्ट हाउस में सोनम के साथ था पूरा परिवार’, शिलॉन्ग से लौटे राजा रघुवंशी के भाई का खुलासा

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई ने मेघलाय से वापस आकर नए चौंका देने वाले खुलासे किए है। विपिन रघुवंशी ने दावा किया है कि सोनम फर्जी आईडी से गेस्ट हाउस में रुकी थी।

Abhishek Raghuvanshi8 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के भाई ने मेघलाय से वापस आकर नए चौंका देने वाले खुलासे किए है। विपिन रघुवंशी ने दावा किया है कि सोनम फर्जी आईडी से गेस्ट हाउस में रुकी थी।

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi case) मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले में मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा सरेंडर करने के बाद राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी शिलॉन्ग पहुंचे थे। कोर्ट के नोटिस पर शिलॉन्ग गए राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बयान दर्ज कराने के बाद बड़ा दावा किया है। राजा के भाई के दावे के बाद सोनम का परिवार एक बार फिर शक के घेरे में आ चुका है।

फर्जी आईडी से गेस्ट हाउस में ठहरी थी सोनम

विपिन रघुवंशी (Vipin Raghuvanshi) ने दावा किया है कि शिलॉन्ग पुलिस से बातचीत के बाद उन्हें पता चला कि सोनम ने सरेंडर से पहले फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर गेस्ट हाउस लिया था। उन्होंने शिलॉन्ग पुलिस से गेस्ट हाउस के रजिस्टर, सीसीटीवी और जमा कराई गई आईडी की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। विपिन के अनुसार, सरेंडर करने से पहले सोनम रघुवंशी शिलॉन्ग के जिस गेस्ट हाउस में ठहरी थी, वहां उसका पूरा परिवार भी 4 से 5 दिन रुका हुआ था। हालांकि, सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उस समय माता-पिता इंदौर में ही थे और यह महज एक अफवाह है।

ज्वेलरी और मंगलसूत्र पर खड़े हुए सवाल

कोर्ट में जब शिलोम जेम्स के रतलाम स्थित घर से बरामद ज्वेलरी दिखाई गई, तो विपिन ने अपनी ज्वेलरी की पहचान की। उन्होंने खुलासा किया कि जब्त ज्वेलरी में एक सोने का मंगलसूत्र और सोने की चेन राज कुशवाहा के नाम पर थी। विपिन ने सवाल उठाया कि 15-20 हजार की नौकरी करने वाला राज कुशवाहा 5-6 लाख की ज्वेलरी कैसे खरीद सकता है? यह ज्वेलरी राजा और सोनम की शादी से पहले की खरीदी हुई थी, जिससे सोनम और राज के पहले से संबंधों की आशंका गहराती है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिखे आरोपी

विपिन ने बताया कि कोर्ट रूम के बाहर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हत्या के आरोपियों सोनम, राज कुशवाहा, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान को देखा। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलनी चाहिए।

हनीमून पर हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या

बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम से शादी हुई थी। 20 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे। 24 मई को राजा-सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू हुई और सर्चिंग के दौरान 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि पेड़ काटने वाले हथियार से उनकी हत्या की गई थी। सोनम लापता थी जिसके कारण उसकी सर्चिंग जारी रही लेकिन 9 जून को सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर पुलिस को मिली। शिलांग पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या का खुलासा किया था। पुलिस ने सोनम सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
पत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन…Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 7 घंटे पहलेअंग्रेजों से आजाद हुए 80 साल, अंग्रेजी से कब मिलेगी मुक्ति? विदाई भाषण में जस्टिस गौतम चौधरी ने उठाया बड़ा सवाल, हिंदी समेत भारतीय भाषाओं में न्याय मिलने की जताई ख्वाहिशIndia Newsअंग्रेजों से आजाद हुए 80 साल, अंग्रेजी से कब मिलेगी मुक्ति? विदाई भाषण में जस्टिस गौतम चौधरी ने उठाया बड़ा सवाल, हिंदी समेत भारतीय भाषाओं में न्याय मिलने की जताई ख्वाहिश 9 घंटे पहलेपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाIndoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहलेपार्किंग विवाद में खूनी खेल: टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने किए 15-16 राउंड फायरIndia Newsपार्किंग विवाद में खूनी खेल: टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने किए 15-16 राउंड फायर 3 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने धनतेरस पर 1,748 मोबाइल फोन लौटाए 3 दिन पहलेधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारीIndoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तारMadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 4 दिन पहलेU2 ने 2026 में दो EPs जारी किए: Days of Ash और Easter LilyEntertainmentU2 ने 2026 में दो EPs जारी किए: Days of Ash और Easter Lily 4 दिन पहले
इंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 5 दिन पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 6 दिन पहलेस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉलIndoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 7 दिन पहलेजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएंIndoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 7 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 7 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 8 दिन पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 10 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 11 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 22 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 22 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 24 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 24 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 25 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 25 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 25 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 25 दिन पहले
↑