टीसीएस एम्प्लॉयी के साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार : जिहादी ने महेंद्र नाम बताकर फंसाया, ब्लैकमेल कर रुपए लाखों रुपए भी लिए
पुणे की टीसीएस आईटी कंपनी में कार्यरत युवती ने देवास निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, लाखों रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुणे की टीसीएस आईटी कंपनी में कार्यरत युवती ने देवास निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, लाखों रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात अप्रैल 2025 में पुणे में एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम महेंद्र बताया था। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि बाद में युवक उसे अपने परिवार से मिलाने के बहाने देवास ले गया, जहां घर पर कोई नहीं था। पीड़िता का आरोप है कि वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ पहली बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए।
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी कई बार पुणे आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसने अलग-अलग कारण बताकर उससे पैसे भी लिए। पीड़िता का दावा है कि आरोपी उससे करीब 7 से 8 लाख रुपये ले चुका है, जिसके संबंध में नवंबर 2025 में दोनों के बीच एक एग्रीमेंट भी कराया गया था।
युवती का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम शाहरुख बाग है और उसने अपनी पहचान छिपाकर उससे संबंध बनाए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि देवास में एक बार आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर उसका शारीरिक शोषण किया।
शिकायत के अनुसार 17 मई 2026 को जब युवती शादी की बात करने देवास पहुंची तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, उसके साथ अभद्रता की और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह दीक्षित सहित मान सिंह राजावत, रणविजय सिंह तोमर, कपिल कौशल एवं अन्य कार्यकर्ता पीड़िता के साथ पुलिस थाने पहुंचे। संगठन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 13 दिन पहले
Newsइंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई एमडी ड्रग्स केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार 16 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 25 दिन पहले
Newsइंदौर के ग्रीन पार्क में युवती को बंधक बनाने का आरोप आरोपी गिरफ्तार 28 दिन पहले
Newsइंदौर के गाय चोरी की शंका में हत्या मामले में बड़ा अपडेट मुख्य आरोपी सूरज जाट ने किया सरेंडर 40 दिन पहले
Newsयूजीसी के नए नियमों के विरोध में इंदौर में प्रदर्शन रीगल चौराहे से निकाली रैली 41 दिन पहले
Indoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 46 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 8 घंटे पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 9 घंटे पहले
Indoreधनतेरस पर राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पत्नी के साथ की खरीदारी 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 5 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 5 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 5 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 12 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 13 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 13 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 15 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 17 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 17 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 18 दिन पहले