देश की बात, आपके शहर से
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 34 पेटी अवैध मदिरा जब्त
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — 34 पेटी अवैध मदिरा जब्त

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi21 अगस्त 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 20 अगस्त 2026 को वृत्त महू-ब के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पवन टीकेकर को मुखबिर से अवैध मदिरा के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक श्री राजेश वट्टी एवं टीम द्वारा सनराइज टाउन, बंजारी स्थित एक मकान पर दबिश देकर जांच की गई।
दबिश के दौरान मौके से लंदन प्राइड व्हिस्की विदेशी मदिरा की 4 पेटी, लिमाउंट बीयर की 6 पेटी, देसी मदिरा प्लेन की 16 पेटी तथा देसी मदिरा मसाला की 8 पेटी, कुल 34 पेटी अवैध मदिरा बरामद कर जब्त की गई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 324 बल्क लीटर है। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख 54 हजार 160 रुपये बताई गई है।
अवैध मदिरा के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के स्रोत एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश राठौड़ एवं रवींद्र बघेल, आरक्षक सावन सिसोदिया एवं राशि सोलट का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 1 दिन पहलेइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बसNewsइंदौर-उज्जैन बायपास पर बस बनी आग का गोला धू-धूकर जली सुगम परिवहन सेवा की बस 1 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 1 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 1 दिन पहलेहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचायाMadhyaPradeshहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया 1 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की तकनीक के उपयोग और मैदानी कार्रवाई से बालाघाट में सर्राफा व्यापारियों से हुई लूट की वारदातों का हुआ खुलासा 2 दिन पहलेइंदौर में अवैध शराब पर प्रशासन का शिकंजा अवैध शराब के खिलाफ नाइट चेकिंग अभियान तेजNewsइंदौर में अवैध शराब पर प्रशासन का शिकंजा अवैध शराब के खिलाफ नाइट चेकिंग अभियान तेज 3 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 1 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 1 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 1 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 1 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 2 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 6 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 8 दिन पहले
आरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरणIndoreआरडीएसएस अंतर्गत मालवा निमाड़ में 92 नए सब स्टेशनों से बिजली वितरण 16 दिन पहलेसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरतीIndoreसंभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार ने की गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती 16 दिन पहलेअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026Indoreअनन्त चतुर्दशी चल समारोह 2026 17 दिन पहलेप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreप्रधानमंत्री श्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 17 दिन पहलेकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषिIndoreकम वर्षा की स्थिति में कम पानी में तैयार होने वाली फ़सलों का चयन करें कृषकगण : संयुक्त संचालक कृषि 17 दिन पहलेइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर में अवैध कॉलोनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 18 दिन पहलेसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैलीIndoreसाइन लैंग्वेज दिवस पर निकाली गई रैली 18 दिन पहलेसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाहीIndoreसंभाग के सभी जिलों में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर करें कार्यवाही 18 दिन पहले
↑