किशोर कुमार, गायन और अभिनय से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अभिनेता श्री रघुवीर यादव को मिला इस वर्ष का किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान गायक अभिनेता किशोर कुमार की नगरी खंडवा में शीघ्र प्रारंभ होगा एयरपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ.

अभिनेता श्री रघुवीर यादव को मिला इस वर्ष का किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान गायक अभिनेता किशोर कुमार की नगरी खंडवा में शीघ्र प्रारंभ होगा एयरपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. यादव किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण समारोह 2026 से वर्चुअली जुड़े
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा की माटी के सपूत बहुमुखी प्रतिभा के धनी गायक और अभिनेता श्री किशोर कुमार महान कलाकार थे। उन्हें संसार से विदा हुए 39 वर्ष हो गये, लेकिन वे अपने अभिनय और गीतों से प्रशंसकों के लिए अमर हैं और आगे भी स्मृतियों में बने रहेंगे। मध्यप्रदेश सरकार, हरफनमौला किशोर कुमार की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार “किशोर कुमार अलंकरण” प्रतिवर्ष प्रतिभा संपन्न कलाकार को प्रदान करती है। वर्ष 2026 के पुरस्कार के लिये अभिनेता श्री रघुवीर यादव का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खंडवा के विकास के लिये सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहा हैं। खंडवा में शीघ्र ही एयरपोर्ट भी बनेगा और जिले के प्रसिद्ध धार्मिक महत्व के स्थल ओंकारेश्वर तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन आसान हो जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस वर्ष राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किए गए अभिनेता श्री रघुवीर यादव को अलंकरण के लिये बधाई दी। समारोह में श्री रघुवीर यादव को 5 लाख रुपए की सम्मान निधि, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम् और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मुख्यमंत्री निवास भोपाल से वर्चुअली खंडवा में आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह और संगीत संध्या को संबोधित कर रहे थे।
किशोर कुमार का अंदाज याद रहेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गायक और अभिनेता किशोर कुमार का अपनी जन्मभूमि खंडवा से विशेष लगाव था। वे सदैव कहते थे – “दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अनेक ऐसे गीत हैं जिन्हें किशोर कुमार ने न सिर्फ गाया बल्कि उन गीतों से जीवन दर्शन भी दिया। “रोते-रोते हंसना सीखो, हंसते-हंसते रोना…” और “जिन्दगी एक सफर है सुहाना…” ऐसा ही गीत हैं। फिल्म “पड़ोसन” में किशोर कुमार का अलग अंदाज दिखाई दिया, जो दर्शकों को सदैव याद रहेगा। फिल्म “चलती का नाम गाड़ी” उनके फिल्मी कैरियर की एक विशेष फिल्म रही, जिसमें उनके भाईयों अशोक कुमार और अनूप कुमार ने भी अभिनय किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किशोर कुमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विलक्षण है रघुवीर यादव की प्रतिभा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश निवासी श्री रघुवीर यादव विलक्षण प्रतिभा रखते हैं। वे वेब सीरिज ‘पंचायत’ में प्रधान की भूमिका से चर्चित हुए लेकिन इसके पहले पीपली लाइव के ‘बुधिया’, फिल्म लगान के ‘भूरा’ और उसके पहले “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” में ‘मुंगेरीलाल’ का किरदार निभाकर उन्होंने नाम कमाया है। उनका ठेठ ग्रामीण अंदाज माटी की सौन्धी खुशबू का अहसास करवाता है। अभिनेता श्री रघुवीर यादव ने मध्यप्रदेश पर्यटन के लिए लोकप्रिय जिंगल “एमपी अजब है सबसे गजब है” के लिए भी आवाज दी हैं। उन्हें किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत कर मध्यप्रदेश सरकार स्वयं गौरवान्वित हो रही है।
किशोर कुमार राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, विधायक श्री नारायण सिंह पटेल, विधायक श्रीमती छाया मोरे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 30 मिनट पहले
MadhyaPradeshश्रमिकों की समस्याओं का तत्परता से करेंगे हल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 घंटे पहले
MadhyaPradeshदमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshवर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार की प्रतिबद्धता का संकल्प सर्वसम्मति से किया पारित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल 2 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshआगर में 3800 करोड़ की मैक्केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshहर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshअनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से कार्य करें अधिकारी : मंत्री श्री चौहान 31 मिनट पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 2 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकोसमी मामले में शिवराज के तीखे तेवर अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर उठाए सवाल 1 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 1 दिन पहले
India News3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्य 1 दिन पहले
MadhyaPradeshअखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और नवाचार पर हुआ मंथन 1 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 4 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 4 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 4 दिन पहले
MadhyaPradeshहाईवे पर कार में लगी आग, डायल-112 की तत्परता से 07 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया 4 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 4 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले