अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से कार्य करें अधिकारी : मंत्री श्री चौहान
राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के 16 नवनियुक्त अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र [[TNIMG0]] अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.

राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के 16 नवनियुक्त अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। नवनियुक्त अधिकारी शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्हें शिक्षा, कौशल उन्नयन, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मंत्री श्री चौहान, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के राजीव गांधी सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री चौहान ने चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का पुनीत दायित्व है। सभी अधिकारी अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी,

पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें।
निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर ने नवनियुक्त अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा-भाव और उत्तरदायित्व के साथ सभी दायित्वों का संपादन करें। योजनाओं की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उनका सीधा लाभ लक्षित वर्ग तक समय-सीमा में पहुँचे।
अनुसूचित जाति कल्याण आयुक्त श्री सत्येन्द्र सिंह ने विभागीय प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि अधिकारी मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, हितग्राहियों की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करें। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान भी किया।
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में 8 सहायक कार्यपालन अधिकारी और 8 क्षेत्राधिकारी सहित कुल 16 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपे गए।इस अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अधिकारी, एवं चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 घंटे पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकोसमी मामले में शिवराज के तीखे तेवर अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर उठाए सवाल 1 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshअखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और नवाचार पर हुआ मंथन 1 दिन पहले
MadhyaPradeshडिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने 23 वर्ष पुराने पॉवर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर किया पुनर्स्थापित: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 2 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल श्री पटेल लोक भवन गरबा महोत्सव में हुए शामिल 2 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshकिशोर कुमार, गायन और अभिनय से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshश्रमिकों की समस्याओं का तत्परता से करेंगे हल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 घंटे पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 1 दिन पहले
India News3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्य 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 1 दिन पहले
MadhyaPradeshदमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshवर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सरकार की प्रतिबद्धता का संकल्प सर्वसम्मति से किया पारित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों को वितरित किये रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन में समस्याएं सुनकर किया निराकरण 4 दिन पहले
MadhyaPradeshस्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारी 4 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनिवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshफार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले