देश की बात, आपके शहर से
Indore19°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और नवाचार पर हुआ मंथन
मध्यप्रदेश 13 बार पढ़ी गई

अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 अंतर्गत शिक्षा की गुणवत्ता, समावेशिता और नवाचार पर हुआ मंथन

आईईएचई भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर हुई पैनल चर्चा [[TNIMG0]] उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026’ के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया।

Abhishek Raghuvanshi13 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
The current image has no alternative text. The file name is: L-Bhopal121026093108-scaled.webp

आईईएचई भोपाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर हुई पैनल चर्चा

उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026’ के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। संस्थान के संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में कंप्यूटर विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने सक्रिय सहभागिता की।

पैनल चर्चा के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न आयामों, शैक्षणिक गुणवत्ता, समावेशी शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास तथा विद्यालयी और उच्च शिक्षा के पारस्परिक संबंधों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. प्रकाश बरतूनिया ने कहा कि सुदृढ़ उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए विद्यालयी शिक्षा की आधारशिला का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा के प्रारंभिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण अधिगम, तार्किक चिंतन तथा बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. मथुरा प्रसाद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाँच प्रमुख स्तंभों की विस्तार से व्याख्या करते हुए शिक्षा को अधिक सुलभ, समावेशी, न्यायसंगत एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की आवश्यकता रेखांकित की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर तैयार की गई है।

प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. मुकेश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने पारंपरिक रटंत पद्धति से आगे बढ़कर विद्यार्थियों में जिज्ञासा, प्रश्नशीलता, तार्किक चिंतन तथा स्वतंत्र विचार की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल उत्तर याद करने के बजाय प्रश्न पूछने, विचार करने और समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना ही आधुनिक शिक्षा की वास्तविक दिशा है।

इस अवसर पर डॉ. शैलजा दुबे एवं डॉ. मनीष शर्मा ने भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में नवाचार, बहुविषयक शिक्षा और कौशल-आधारित अधिगम के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती श्वेता घाटे रहीं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. सभाकांत द्विवेदी सहित संस्थान के अनेक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. गुरु दामन श्रीवास्तव ने किया। यह पैनल चर्चा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना को समझने, उसके व्यावहारिक क्रियान्वयन पर विमर्श करने तथा विद्यार्थियों में नवाचार, प्रश्नशीलता और समग्र शिक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुई।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 3 दिन पहलेभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचमBhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 15 दिन पहलेगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्डMadhyaPradeshगिर गाय राधा ने उज्जैन में 19.760 लीटर दूध से बनाया रिकार्ड 21 दिन पहलेगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मानMadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 22 दिन पहलेराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन कियाMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया 23 दिन पहलेमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व कियाMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 24 दिन पहलेमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में एशियन वूमेन हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी 24 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 25 दिन पहले
अभिलाषा अभियान के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षणIndoreअभिलाषा अभियान के तहत जिले के सभी 114 छात्रावासों का होगा नियमित निरीक्षण 14 घंटे पहलेदिल्ली, अंडमान-निकोबार सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना इंदौर के विकास और स्वच्छता का मॉडलIndia Newsदिल्ली, अंडमान-निकोबार सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने जाना इंदौर के विकास और स्वच्छता का मॉडल 14 घंटे पहलेमध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंचIndoreमध्यप्रदेश के स्टार्टअप और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मिला वैश्विक मंच 1 दिन पहलेवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरIndoreवृद्धाश्रमों में वरिष्ठजनों के लिए लगाए जा रहे विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 1 दिन पहलेसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचनIndoreसंविधान दिवस पर एमपी ट्रांसको के कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 दिन पहलेइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवाIndoreइंदौर में पशुपालकों को मिलेगी घर पहुंच कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा, 1962 पर कॉल करते ही पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’ सेवा 1 दिन पहलेसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचनIndoreसंविधान दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन 1 दिन पहलेरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखियाIndoreरील के चक्कर में ‘रियल’ फजीहत! हीरानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ मांगा साथ, जनता ने कमेंट बॉक्स में ही उधेड़ दी खाकी की बखिया 1 दिन पहले
चालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ायाIndoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर ​पकड़ाया 4 दिन पहले‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्दIndore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 4 दिन पहलेगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपएIndoreगर्मी से पहले पानी का मेगा प्लान: इंदौर ने मांगे 110 करोड़ रुपए 4 दिन पहलेश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएंMadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 4 दिन पहलेसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहलेप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृतिIndoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 4 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 4 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
↑