कोरोना वैक्सीन के लिए शरीर दान करने वाले विवेक जैन की कैसे हुई मौत? क्या बोलीं पत्नी सुनीता
अलवर। कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन के ट्रायल के लिए अपना शरीर दान कर चर्चा में आए अलवर के विवेक जैन का निधन हो गया। उनके जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अलवर। कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन के ट्रायल के लिए अपना शरीर दान कर चर्चा में आए अलवर के विवेक जैन का निधन हो गया। उनके जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उनकी पत्नी सुनीता जैन ने पति के संघर्ष, बीमारी के दौरान इलाज के लिए भटकने और परिवार की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर अपनी पीड़ा बयां की है। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति ने समाज और दुनिया की भलाई के लिए अपना शरीर तक दान कर दिया, उसके परिवार की मुश्किल घड़ी में कोई सुध लेने नहीं आया।
सुनीता जैन ने बताया कि कोरोना के समय विवेक ने यह सोचकर अपना शरीर वैक्सीन के ट्रायल के लिए दिया था कि इससे बनने वाली दवा का दुनिया पर कोई बुरा असर नहीं हो और लोगों को सुरक्षित वैक्सीन मिल सके। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने दुनिया के लिए वैक्सीन के ट्रायल में योगदान दिया। सारी पीड़ा अपने ऊपर लेने का फैसला किया, ताकि लोगों को फायदा मिल सके। सरकार ने उन्हें राज्य और जिला स्तर पर सम्मानित भी किया, लेकिन आज परिवार की स्थिति बेहद खराब है।’
दो ऑपरेशन के बाद भी नहीं मिली राहत
सुनीता के मुताबिक विवेक करीब एक साल से गंभीर रूप से बीमार थे। उनकी आंतों की स्थिति खराब हो चुकी थी। इलाज के लिए परिवार ने कई अस्पतालों के चक्कर लगाए। सोलंकी, हरीश और एसएमएस सहित महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार कराया। इस दौरान दो ऑपरेशन भी हुए। इसके बाद परिवार दिल्ली के एम्स पहुंचा, लेकिन वहां इलाज के लिए प्रवेश नहीं मिल सका। सफदरजंग और लोकनायक अस्पताल में भी संबंधित बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिल पाए। बाद में मेदांता अस्पताल की ओर से दो महीने की दवाइयां दी गई थीं।
पिछले एक साल से बिस्तर पर थे विवेक जैन
सुनीता ने बताया कि बीमारी के कारण विवेक पिछले करीब एक साल से बिस्तर पर थे। वे चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गए थे। विवेक पेशे से बिजनेसमैन होने के साथ वकील भी थे। पत्नी के अनुसार उनका स्वभाव बेहद मिलनसार था। वे किसी के साथ भेदभाव नहीं करते थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
तीन बच्चों की जिम्मेदारी, मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा
विवेक के परिवार में तीन बच्चे हैं। इनमें एक की उम्र 14 साल, दूसरे की 13 साल और सबसे छोटे बच्चे की उम्र महज दो साल है। सुनीता का कहना है कि पति के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। अब तीनों बच्चों की जिम्मेदारी अकेले उनके ऊपर आ गई है। उन्होंने यह भी बताया कि निधन के बाद प्रशासन या सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा।
समाज सेवा में सक्रिय थे विवेक जैन
गौरतलब है कि विवेक जैन सरिता जन सेवा न्याय हित समिति के अध्यक्ष थे। वे दिव्यांगों की सहायता, रक्तदान शिविरों के आयोजन, गोसेवा और पशु-पक्षियों की देखभाल जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। पत्नी के मुताबिक, उनका 7 नवंबर को निधन हुआ और 8 नवंबर को अंतिम संस्कार किया गया।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 4 दिन पहले
Scienceदिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ी, दिवाली पर फायरवर्क प्रतिबंध लागू 10 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 01 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह का नेतृत्व किया 10 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 15 दिन पहले
MadhyaPradeshगांधी जयंती, उच्चादर्शों को जीवन में उतारने का प्रेरणा दिवस : राज्यपाल श्री पटेल 42 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान का रक्तदान शिविरों से हुआ शुभारंभ 57 दिन पहले
Indoreहजारों रहवासियों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा-डाटा फॉर्म नक्शा मंजूरी शुरू 11 घंटे पहले
Indoreमेट्रो निर्माण की लापरवाही ने ली 80 वर्षीय वृद्ध की जान, परिवार ने की कार्रवाई की मांग 16 घंटे पहले
MadhyaPradeshअखाड़े ने इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर पद, महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य हुआ प्रारंभ 2 दिन पहले
MadhyaPradeshदिग्विजय ने बता दिया किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव, धीरेंद्र शास्त्री पर भी तंज 2 दिन पहले
Indoreपत्नी और फैजान की बातचीत सुनकर कांप उठा था पवन… 4 दिन पहले
India Newsअंग्रेजों से आजाद हुए 80 साल, अंग्रेजी से कब मिलेगी मुक्ति? विदाई भाषण में जस्टिस गौतम चौधरी ने उठाया बड़ा सवाल, हिंदी समेत भारतीय भाषाओं में न्याय मिलने की जताई ख्वाहिश 4 दिन पहले
Indoreपत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में दीपदान और सड़क निर्माण का भूमि पूजन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया 7 दिन पहले
Sportsवॉलाबीज़ के मोमेंट्स को मोमेंटम में बदलने का रास्ता 8 दिन पहले
Sportsकहवाज़ा: ऑस्ट्रेलिया टीम को सैंडपेपर उपयोग की जानकारी थी 8 दिन पहले
Health & Fitnessवेल्स सरकार ने 16 वर्ष कम उम्र के बच्चों को ऊर्जा पेय पर रोक 8 दिन पहले
TechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 8 दिन पहले
Technologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 8 दिन पहले
Lifestyleप्रोटीन सेवन: RDA से लेकर एथलीट्स और बुजुर्गों के लिए गाइड 8 दिन पहले
Lifestyleउच्च प्रोटीन ड्रिंक्स: क्या ये स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हैं? 8 दिन पहले
MadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 8 दिन पहले