देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 6 बार पढ़ी गई

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जा सकते हैं वीडी शर्मा ,इतिहास के सबसे खराब निर्णयों के लिए जाना जायेगा शर्मा का कार्यकाल

पराक्रम से नहीं परिक्रमा से बीजेपी प्रदेशाध्‍यक्ष बने हैं शर्मा शर्मा को पसंद नहीं हैं शिवराज, विजयवर्गीय, तोमर और संगठन के पदाधिकारी विजवर्गीय या तोमर को मिल सकती है बीजेपी अध्‍यक्ष की कमान दिसम्‍बर 2023 में प्रस्तावित मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

Abhishek Raghuvanshi6 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • पराक्रम से नहीं परिक्रमा से बीजेपी प्रदेशाध्‍यक्ष बने हैं शर्मा
  • शर्मा को पसंद नहीं हैं शिवराज, विजयवर्गीय, तोमर और संगठन के पदाधिकारी
  • विजवर्गीय या तोमर को मिल सकती है बीजेपी अध्‍यक्ष की कमान

दिसम्‍बर 2023 में प्रस्तावित मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बीते कुछ दिनों से लगातार प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के पदों में बदलाव के बाद इस बात के भी कयास लगाये जाने लगे हैं कि शीर्ष नेतृत्व जल्द ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर भी बदलाव कर सकता है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे वीडी शर्मा से प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व वापस लिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि वीडी शर्मा का दो वर्षीय कार्यकाल कुछ समय पहले ही खत्म हो चुका है और शर्मा को शीर्ष नेतृत्व में नया प्रदेश अध्यक्ष न मिलने की स्थिति में अध्यक्ष पद का दायित्व अतिरिक्त रूप से दे रखा था। लेकिन विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य के साथ भाजपा आलाकमान इस परिवर्तन को लेकर तैयारी में जुट गया है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा को हटाये जाने को लेकर जो कारण बताये जा रहे हैं उनमें प्रमुख कारण है कि वीडी शर्मा से कार्यकर्ता बुरी तरह से खफा है। इसकी शिकायत बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष तक से की है। बताया जा रहा है कि कुछ मजबूरी में बीजेपी हाईकमान वीडी शर्मा को हटा नहीं पा रहा है। लेकिन अब स्थितियां ऐसी बन गई हैं कि जल्‍द ही शर्मा को हटाया जा सकता है। शर्मा के कार्यकाल में मध्‍यप्रदेश से संगठन लगभग खत्‍म हो गया है। शर्मा के लड़कपन वाले फैसलों ने संगठन को निष्क्रिय बना दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में संगठन की पकड़ कमजोर हुई है। राजनीतिक जानकारों का तो यहां तक कहना है कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो 2023 के विधानसभा में बीजेपी 50 सीटों पर सिमट जायेगी।

इतिहास के सबसे खराब निर्णयों के लिए जाना जायेगा शर्मा का कार्यकाल

कयास लगाये जा रहे हैं कि कभी भी शर्मा की छुटटी हो सकती है। इसके साथ ही यह बात भी सत्‍य है कि बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष के इतिहास में सबसे खराब निर्णयों के लिए जाना जायेगा। अभी हाल ही में बीजेपी संगठन में बदलाव किये हैं। इस बदलाव में आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी एक ऐसे व्‍यक्ति को बनाया गया है जो मीडिया बेकग्राउंड से नहीं है। इस‍ नियुक्ति की ज्‍यादातर नेताओं ने विरोध दर्ज कराया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर की जगह आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। लोकेन्द्र पाराशर को भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा एबीवीपी के नौसिखियों को अपनी टीम में रखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वीडी शर्मा लोकेन्‍द्र पाराशर को प्रदेश मंत्री बनाने के पक्ष में नहीं थे। दवाब में आकर पाराशर को यह दायित्‍व सौंपा गया है। इसके अलावा और भी कई ऐसी नियुक्तियां हैं जिनमें शर्मा ने अपनी चलाई है और कम तजुर्बोकारों को जगह दिलाई गई है। अपने कार्यकाल के दौरान वीडी शर्मा ने केवल अपने संसदीय चुनावी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रमुख पदों पर अधिक महत्व दिया। यही नहीं छोटे-छोटे शहरों के अनुभवहीन कार्यकर्ताओं को जिस तरह से वो पार्टी के प्रमुख जिम्मेदारियों से जोड़ने का काम कर रहे हैं उससे पार्टी आलाकमान पूरी तरह से खफा है।

विजयवर्गीय और तोमर हैं प्रमुख दावेदार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिन तीनों नाम को लेकर चर्चा हो रही है उसमें कैलाश विजयवर्गीय एक प्रमुख दावेदार बताए रहे हैं। कैलाश को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने का प्रमुख कारण यह भी है कि विजयवर्गीय ने बीते पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बेहतर रणनीति बनाकर पार्टी को वहां अधिक सीटें दिलवाने में सफलता प्राप्त की। यही नहीं विजयवर्गीय का प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्री, विधायकों से बेहतर तालमेल है। ऐसे में आलाकमान निचले स्तर पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए विजयवर्गीय को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है। गौरतलब है कि विजयवर्गीय दिल्ली में बैठने के बावजूद भी लगातार प्रदेश में सक्रिय रहते हैं और यहां के सियासी गणित से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गरम है। तोमर प्रदेश के सक्रिय मंत्री हैं और भिंड, मुरैना सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में उन्हें महारात हासिल हैं। इसलिये पार्टी आलाकमान तोमर को भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है। हालांकि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी नाम है। लेकिन नरोत्तम मिश्रा के नाम पर लगातार संशय बरकरार है। क्योंकि नरोत्तम मिश्रा द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को नियंत्रित न कर पाने और पेड न्यूज छपवाने के मामले में कोर्ट में मामला लंबित है। ऐसे में मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा चुनावी समय में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।

शर्मा ने अपने परिवार वालों को बिठाया उच्‍च पदों पर

बताया जा रहा है कि शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष पद का प्रभाव दिखाते हुए अपने ससुर और ससुराल पक्ष के लोगों को बड़ा लाभ दिया है। उन्होंने अपने ससुर को कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति बनवा दिया तो पत्नी को उसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति दिलवाई है। यही नहीं प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ मिलकर खनन के क्षेत्र से उन्होंने अनाप-शनाप कमाई की है।

सत्‍ता और संगठन के पदाधिकारी नहीं सुहा रहे शर्मा को

प्रदेश अध्‍यक्ष का सबसे प्रमुख काम होता है सत्‍ता और संगठन में बेह‍तर तालमेल बिठाना। लेकिन वीडी शर्मा के साथ इसके बिल्‍कुल उलट है। विश्‍वस्‍त सूत्रों की मानें तो वीडी शर्मा की मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, बीजेपी के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्‍द्रीय मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, पूर्व बीजेपी अध्‍यक्ष राकेश सिंह, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मनमुटाव चल रहा है। यह तो केवल बड़े स्‍तर के नाम हैं। इसके अलावा भी स्‍थानीय स्‍तर पर ज्‍यादातर क्षेत्रीय नेताओं से शर्मा की पटरी नहीं बैठ पा रही है। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से तो यहां तक खबरें है कि वीडी शर्मा और हितानंद में गाली गलौच तक हुई थी। वीडी शर्मा ने शुरू से ही सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले जी हजूरी की है। इसलिए कहा जा रहा है कि शर्मा पराक्रम से नहीं परिक्रमा से इस पद तक पहुंचे हैं। आज भी शर्मा को अपने आसपास ऐसे लोग पसंद हैं जो एसमैन की तरह खड़े रहते हैं। काबिल और होनहार लोगों की जरूरत नहीं है।

शर्मा की पत्‍नी की बढ़ रही सत्‍ता-संगठन में दखलअंदाजी

वर्तमान में वीडी शर्मा की पत्‍नी डॉ. स्‍तुति शर्मा की सत्‍ता-संगठन में काफी दखलअंदाजी बढ़ रही है। तमाम सियासी मामलों पर उनके ट्वीट पढ़े जा सकते हैं। इसके अलावा बताया जाता है कि सियासी मुददों पर भी उनकी पत्‍नी सलाहकार की भू‍मिका में होती हैं। पोस्टिंग, ट्रांसफर में भी स्‍तुति शर्मा सक्रिय रहती हैं।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 घंटे पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 4 घंटे पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 8 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 8 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 8 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 8 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
इंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
↑