देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsHealth & Fitness
इंदौर 18 बार पढ़ी गई

श्री गुरूजी सेवा न्यास के कैंसर केयर सेंटर का हुआ भूमिपूजन, मिलेगा किफायती इलाज

इंदौर : “माधव सृष्टि” श्री गुरूजी सेवा न्यास के प्रकल्प कैंसर केयर सेंटर का भूमिपूजन रविवार को किया गया l इस दौरान अशोक सोहनी (मध्य क्षेत्र संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), टीकमचंद गर्ग (कल्याण ग्रुप), और डॉक्टर विनोद भंडारी (भंडारी हॉस्पिटल) अतिथि के बतौर उपस्थित थे l संस्था उम्मीद की सहभागिता से संचालित होगा कैंसर केअर सेंटर।

Abhishek Raghuvanshi4 अप्रैल 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर : “माधव सृष्टि” श्री गुरूजी सेवा न्यास के प्रकल्प कैंसर केयर सेंटर का भूमिपूजन रविवार को किया गया l इस दौरान अशोक सोहनी (मध्य क्षेत्र संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), टीकमचंद गर्ग (कल्याण ग्रुप), और डॉक्टर विनोद भंडारी (भंडारी हॉस्पिटल) अतिथि के बतौर उपस्थित थे l

संस्था उम्मीद की सहभागिता से संचालित होगा कैंसर केअर सेंटर।

प्रकल्प संयोजक गोपाल गोयल ने बताया कि विगत वर्ष 9 मार्च 2021 को चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर का लोकार्पण किया गया था। जिसमे वर्तमान में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, नेत्र चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, योग, डायलिसिस, पैथोलॉजी, एक्स रे एवं ओपीडी का संचालन किया जा रहा है।
इसी क्रम में स्वास्थ्य सुविद्याओं का दायरा बढ़ाते हुए द्वितीय चरण में “संस्था उम्मीद” के साथ कैंसर केअर सेंटर का भूमि पूजन किया गया है। इस सेंटर में रेडिएशन, कीमोथेरेपी, एमआर आई, सिटी स्कैन, पेट स्कैन, अन्य वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति जैसे होम्योपैथिक,आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी की भी व्यवस्था रहेगी। साथ ही आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, मरीज और परिजन के आवास व भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेंगी।

मध्य क्षेत्र संघ चालक अशोक सोहनी ने मुख्य अतिथि के बतौर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक निरोगी शरीर में स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ मन ही समर्थ राष्ट्र और समाज का निर्माण करता है। संघ के द्वितीय सर संघ चालक स्व. माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की यह पंक्तियाँ शायद आज के परिप्रेक्ष्य में सार्थक सिद्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। सेवा के लिए संवेदना का होना जरूरी है। बिना संवेदना के सेवा नहीं हो सकती। श्री सोहनी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति में ईश्वर का अंश मानकर सेवा की जानी चाहिए। यही असली सेवा है। जितना उपार्जन आप कर सकते हैं करिए पर उंसका इस्तेमाल पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जरूर करें। श्री सोहनी ने कहा कि संसाधन और सुविधाओं के साथ पीड़ित का मनोबल बढ़ाना भी बेहद जरूरी होता है। उन्होंने प्रकल्प में एलोपैथी के साथ अन्य विधाओं को भी उचित स्थान दिए जाने पर खुशी जताई।

न्यूनतम मूल्य पर हो सकेगी कैंसर की जांच।

संस्था ‘उम्मीद’ के डायरेक्टर डॉक्टर गौरव खंडेलवाल ने बताया कि इस सेंटर में केंसर की महंगी जांच न्यूनतम मूल्य पर की जाएगी।इसी के साथ किफ़ायती इलाज, केंसर की रोकथाम, जल्द निदान और जागरूकता हेतु रिसर्च वर्क भी किया जाएगा।

उद्योगपति टीकमचंद गर्ग (कल्याण ग्रुप) व डॉक्टर विनोद भंडारी (भंडारी अस्पताल) ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। डॉ. भंडारी ने अपनी ओर से कैंसर की ओपीडी शुरू करने हेतु मदद देने का भी प्रस्ताव दिया।

100 करोड़ की लागत से पूरा होगा प्रकल्प।

गुरुजी सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश मोढ़ ने बताया कि क़रीब 100 करोड़ की लागत से बनने वाला यह सेंटर पूर्णतः जनसहयोग से निर्मित होगा। इसे डेढ़ वर्ष की समयावधि में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, प्रतीक पटेल, अनिल सतवानी, सुरेंद्र संघवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑