
भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर रघुवंशी समाज द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है । श्री 1008 जनक बिहारी दासजी की 14 वर्षीय शिष्या बहन कुमारी रमा रघुवंशी के मुख से धर्म की प्रवाह की रसगंगा बह रही है।
आज द्वितीय दिन की कथा में भगवान शिव की बारात का प्रसंग रहा। बहन रमा ने समाज की बेटियों से आव्हान किया कि खूब पढ़े और अपने माता पिता का नाम जरूर रोशन करे। साथ ही बेटियों से यह भी वचन लिया की वो अपने माता पिता को अपने कन्यादान का फर्ज पूरा करने दे। अपने माता पिता की इज्जत को बचाए आज के कलयुग में जो हो रहा है उसे वो रोके किसी प्रेम प्यार में पड़कर अपना जीवन बर्बाद होने से बचाएं।
कथा मे भजनों में माता बहने खूब नाच गा रही है। सभी की प्रबल इच्छा है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में समाज में एकता बनती ओर समाज के अपरिचितो से परिचय बनता है। सभी भक्ति के रस में डूबे रहे।
समाज जन इस आयोजन के लिए खूब सोशल मीडिया के माध्यम से जन जागृति अभियान चलाया गया है। समाज के युवा राम नवमी के दिन की भव्य आयोजन की तैयारिया भी कर रहे हैं।

