इबादत के बहाने, निहाल बेग उर्फ मिर्जा नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म
भोपाल में जादू-टोने के नाम पर नाबालिग से रेपपरिवार की परेशानियां दूर करने का दिया झांसा भोपाल की अरेरा कॉलोनी में 14 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बीते 6 महीने से बच्ची का दैहिक शोषण कर रहा था।
- भोपाल में जादू-टोने के नाम पर नाबालिग से रेप
- परिवार की परेशानियां दूर करने का दिया झांसा
भोपाल की अरेरा कॉलोनी में 14 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बीते 6 महीने से बच्ची का दैहिक शोषण कर रहा था। आरोपी ने परिवार पर आई मुसीबतों को दूर करने का झांसा दिया था। उसने बच्ची को इबादत के बहाने बुलाया और कमरे में बंद कर गलत काम किया। इसके बाद वह लगातार उसे शिकार बनाता रहा। वो उससे कहता था कि मेरा कहना मानोगी तो घर में तरक्की आएगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हबीबगंज थाना प्रभारी भानसिंह प्रजापति ने बताया कि 14 साल की किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा है और अरेरा कॉलोनी में परिवार के साथ किराए के कमरे में रहती है। उसके परिवार में माता-पिता और एक भाई है। पीड़िता के पिता ने लॉकडाउन के पहले ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल बनवाया था। लेकिन लॉकडाउन लगने से उन्हें घाटा हो गया, जिससे वह तनाव में रहने लगे। इस बीच इलाके में फल बेचने वाले निहाल बेग उर्फ मिर्जा की नजर उन पर पड़ी।
जादू-टोने से विपत्ति दूर करने का झांसा दिया
मिर्जा ने पीड़िता के पिता से परेशान रहने की वजह पूछी। तो उन्होंने बताया कि वह कर्ज में डूबे हैं और उनका काम नहीं चल रहा है। इस पर उसने जादू-टोने से समस्याएं दूर करने की बात कही। उसने कहा कि वह एक दिन घर आएगा और फिर बैठकर उपाय बताएगा। इसके बाद मिर्जा उनके घर पहुंचा और उसने परिवार को बताया कि घर में बड़ी विपत्ति आई है।
एक-एक कर सबको कमरे में ले जाता
आरोपी ने कहा कि इबादत करने से समस्या दूर हो जाएंगी और परिवार में फिर खुशियां लौट आएंगी। इसके बाद वह बच्ची के पिता को कमरे में ले गया और वहां इबादत की। इसी तरह मां को भी कमरे में ले गया और प्रार्थना करवाई। बेटे के साथ भी बंद कमरे में प्रार्थना की। अंत में किशोरी को कमरे में ले गया।
हफ्ते में दो बार इबादत कराने आता
सप्ताह में दो बार वह इस तरह की इबादत कराता था। इसी बीच किशोरी के साथ उसने गलत काम किया। आरोपी उसका दैहिक शोषण करने लगा। आरोपी मिर्जा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घटना की जानकारी लगने के बाद यूपी भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस ने उसे पुराने शहर से गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
लगातार इबादत करने के बाद भी जब परिवार की समस्याएं कम नहीं हुईं, तो किशोरी ने उससे वजह पूछी। इस पर आरोपी ने बताया कि तुम्हारे पिता ने शराब पीकर मेरे इल्म और इबादत में खलल डाल दिया है। इसलिए अब मुझे दोबारा से इबादत करनी पड़ेगी। तब जाकर किशोरी उसके असल मंसूबे समझ आए। उसने तुरंत ही परिवार को ढोंगी की करतूतों के बारे में बताया और परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 33 मिनट पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 36 मिनट पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले