शिक्षा विभाग की लापरवाही मान्यता में फंसे 1 लाख बच्चे, डीईओ बोले- सरकारी में पढ़ाओ
शहर के 296 निजी स्कूलों के 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उठाना पड़ेगा। जिले के 1803 निजी स्कूलों ने नर्सरी से 8वीं के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था।
शहर के 296 निजी स्कूलों के 1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उठाना पड़ेगा। जिले के 1803 निजी स्कूलों ने नर्सरी से 8वीं के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। शिक्षा विभाग ने किसी भी स्कूल के आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया। वहीं 296 स्कूलों का नवीनीकरण लंबित रखा गया।
नवीनीकरण की तारीख समाप्त होने के बाद इन स्कूलों की मान्यता खत्म हो गई। विभाग ने अब तक उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी, जिसके चलते स्कूल अभी भी चल रहे हैं। अब डीईओ ने आदेश निकाल दिया है कि जिन स्कूलों की मान्यता समाप्त हो गई है, उन स्कूलों के विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में भर्ती किया जाए।
विभाग जिम्मेदार, क्योंकि आवेदन चेक ही नहीं किए
निजी स्कूल के निरीक्षण का काम ब्लॉक निरीक्षण अधिकारी के पास होता है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों को मान्यता देते हैं। ब्लॉक अधिकारी ने रिपोर्ट अप्रैल-मई में जमा कर दी थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने आवेदनों को चेक करने के बाद कुछ स्कूलों को मान्यता दी आैर कुछ को लंबित रखा। किसी भी स्कूल के आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया। इस दौरान नवीनीकरण की तारीख निकल गई और स्कूल की मान्यता खत्म हो गई।
इस लापरवाही की कीमत अब अभिभावकों को चुकाना पड़ेगी
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में स्कूलों की मान्यता खत्म होने के बाद भी संचालक स्कूल चला रहे हैं। अभिभावक स्कूल फीस के साथ यूनिफॉर्म, काॅपी-किताब के लिए हजारों रुपए खर्च कर चुके हैं। बीच सत्र किसी और स्कूल में प्रवेश दिलाना एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। हर स्कूल में औसत 400 से 500 बच्चे भी मानें तो एक लाख से ज्यादा बच्चों के सामने साल खराब होने का संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर बच्चे भी चिंतित हैं।
पास के सरकारी स्कूलों में बच्चों को एडमिशन दिलाएंगे
निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर कोई निराकरण नहीं निकला है। संकुल प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि जिन स्कूलों की मान्यता खत्म हुई है, उनके समीप के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को ट्रांसफर करने के लिए चिह्नित करें। मान्यता खत्म होने के बाद भी जो प्राइवेट स्कूल चल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 4 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 8 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 8 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले