शराब पीकर डांस करती दिखीं फिनलैंड की PM:सना मरीन पर विपक्ष ने लगाए ड्रग्स लेने के आरोप, PM बोलीं- जांच के लिए तैयार हूं
फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे शराब पीकर अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे शराब पीकर अपने दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री सना मरीन ने दोस्तों के साथ पार्टी में ड्रग्स ली। उनसे ड्रग टेस्ट की भी मांग की जा रही है। हालांकि, मरीन ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी में सिर्फ शराब पी थी।
मरीन ड्रग्स टेस्ट के लिए तैयार
सना मरीन ने कहा कि ड्रग्स लेने की बातें अफवाह हैं। वे ड्रग्स टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा- मैं अपने दोस्तों के साथ थी। हमने पार्टी की। मैंने गाना गाया और डांस भी किया। मैंने कभी ड्रग्स नहीं लिया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं हैं। ये प्राइवेट वीडियो था। इसे ऐसे ही पब्लिक नहीं किया जाना चाहिए था।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
ये वीडियो सबसे पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। बाद में वायरल हो गया। लोगों ने वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए। किसी ने इसे सामान्य बताया तो कुछ लोगों का कहना था कि सना मरीन फिनलैंड की PM बनने के लायक नहीं हैं। एक यूजर ने मरीन के सपोर्ट में लिखा- काम के बाद वो पार्टी क्यों नहीं कर सकतीं? क्या वो इंसान नहीं हैं? दूसरे यूजर ने लिखा- क्या किसी प्रधानमंत्री का ऐसा बिहेवियर स्वीकार्य है? मुझे लगता है नहीं।
पहले भी हुई मरीन की आलोचना
यह पहली बार नहीं है जब मरीन की आलोचना हो रही है। 2021 में कोरोना काल के दौरान भी वे पार्टी करती हुई नजर आई थीं। उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले