यूक्रेन पर रूसी हमले के 6 महीने:पुनर्निर्माण करने की कवायद शुरू, यूक्रेनी सेना के गढ़ मारियुपोल में रूस बना रहा स्कूल-अस्पताल
यूक्रेन पर रूस के हमलों को 6 महीने हो चुके हैं। इस दौरान दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल पर रूस ने मई में कब्जा कर लिया था। अब तीन महीने बाद रूस ने यहां निर्माण शुरू कर दिया है।
यूक्रेन पर रूस के हमलों को 6 महीने हो चुके हैं। इस दौरान दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल पर रूस ने मई में कब्जा कर लिया था। अब तीन महीने बाद रूस ने यहां निर्माण शुरू कर दिया है। नए घरों और अस्पतालों समेत अन्य इमारतों को रूस खुद बनवा रहा है। चूंकि, 1 सितंबर से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो रहा है, उससे पहले रूस यहां के स्कूलों में पुनर्निर्माण करना चाह रहा है।
वर्किंग चीफ मेडिकल ऑफिसर नतालिया सप्लिना के मुताबिक, मारियुपोल में स्वास्थ्य व्यवस्था का तेजी से पुनर्निर्माण हो रहा है। रूसी डॉक्टर शिफ्ट में यहां काम करते हैं। वे करीब 20 दिन के लिए यहां आते हैं।
रोजगार देने की शुरुआत
मारियुपोल में इलिच स्टील एंड आयरन वर्क्स और एजोवस्टल आयरन एंड स्टील वर्क्स नाम की दो कंपनियां थीं। जो 50,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती थीं। अब इन्हें भी पुनर्स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। शहर में परिवहन सुविधाएं मई में बहाल कर दी गई थीं।
मार्केट भी खुल रहे
रूस ने मारियुपोल में खाने-पीने, कपड़े और किताबों के लिए अस्थाई बाजार स्थापित किए हैं, इनमें भी भीड़ हो रही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, शहर के 60 से 70% घर तबाह हो चुके हैं, इनमें से 20% को पुनर्स्थापित करना मुमकिन नहीं है। रूस के उप प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन की देखरेख में इन शहरों का पुनर्निर्माण हो रहा है। शहर को 3 साल के अंदर पहले की तरह फिर से आबाद कर दिया जाएगा। बता दें कि मारियुपोल को यूक्रेनी सेना का गढ़ माना जाता था, आजोव रेजिमेंट के प्रभाव वाला इलाका था। इसे रूस ने आंतकी संगठन घोषित कर रखा है
क्या कहते हैं यूक्रेन के लोग
मारियुपोल के लोगों का कहना है कि जब रूस ने यहां हमला किया तो यूक्रेनी सेना ने स्कूलों, किंडरगार्टन और अस्पतालों को गोला-बारूद का भंडार बना दिया था। यहां के रहवासियों को सेना ने तहखानों में छिपाना पड़ा था। रूस दावा है कि जब उन्होंने मारियुपोल की घेराबंदी की, उस वक्त यूक्रेनी सेना ने यहां के लोगों का ढाल के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस दावे को एमनेस्टी इंटरनेशनल ने रिपोर्ट के आने तक नजरअंदाज किया।
शहर में 5 लाख की आबादी थी, पर युद्ध के दौरान पलायन हुआ। इसके बाद महज एक तिहाई लोग ही यहां बचे। मारियुपोल की सड़क पर रहने का मजबूर 70 वर्षीय महिला कहती हैं कि उनके बच्चे रूस चले गए। वे सेंट पीटर्सबर्ग में सरकार द्वारा दिए गए घर में रहते हैं। वे उन्हें भी बुला रहे हैं। पर वे वहां जाकर कैसे रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘जैसी भी हूं, यहीं रहना चाहूंगी।’
यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस आज, पर नहीं मनेगा जश्न
- यूक्रेन में 24 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। इसी दिन हमले के 6 महीने पूरे हुए। रूसी हमले की आशंका के चलते कीव में जश्न नहीं मनाया जा रहा है।
- हमलों में 9,000 यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं। उसकी आधी आबादी पलायन कर चुकी है। रूस के 20 से ज्यादा कमांडर मारे गए।
- अमेरिका ने रूस के शीर्ष नेतृत्व और कुलीन वर्ग के लोगों समेत करीब 5,000 नागरिकों पर वीसा समेत अन्य प्रतिबंध लगाए हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
