देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 5 बार पढ़ी गई

भारत ने दर्जनों देशों को 18 लाख टन गेहूं भेजा:दुनिया के एक चौथाई कुपोषित हमारे यहां, फिर भी हम कई देशों को रोटी खिलाते हैं

UN की ‘द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड 2022 रिपोर्ट में दुनिया के एक चौथाई कुपोषित भले ही हमारे देश में हों, लेकिन एक बड़ा सच ये भी है कि भारत खाद्य संकट से जूझ रहे दर्जनों देशों को रोटी खिलाता है।

Abhishek Raghuvanshi15 जुलाई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

UN की ‘द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड 2022 रिपोर्ट में दुनिया के एक चौथाई कुपोषित भले ही हमारे देश में हों, लेकिन एक बड़ा सच ये भी है कि भारत खाद्य संकट से जूझ रहे दर्जनों देशों को रोटी खिलाता है। केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने बताया है कि भारत दुनिया के उन दर्जनों मित्र राष्ट्रों को 18 लाख टन गेहूं भेजता है, जहां खाद्य संकट है।

भारत ने इस सप्ताह अफगानिस्तान को 10,000 अतिरिक्त टन की आपूर्ति करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत किए किए गए इस समझौते के बाद हमारा कुल शिपमेंट 50,000 टन हो गया। WEP ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान में लगभग 19 मिलियन लोग या आधी आबादी गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रही है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो

दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद विश्व में खाद्य संकट पैदा हो गया है। सबसे ज्यादा मुसीबत उन देशों में हुई, जो खाद्य पदार्थों का उत्पादन नहीं करते हैं। भारत सरकार ने ऐसे देशों के अनुरोध पर 13 मई के बाद 18 लाख टन गेहूं का निर्यात किया है। दरअसल, भारत ने 13 मई को गर्मी के बाद पैदावार पर 5% की कमी आने के बाद गेहूं के निजी निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा- जिन देशों में गेहूं भेजा गया उनमें बांग्लादेश, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और अफगानिस्तान प्रमुख हैं। निर्यात पर प्रतिबंध लागू होने के बाद से भारत ने भी लगभग 1 लाख टन गेहूं बांग्लादेश को भेज दिया है। इंडोनेशिया ने भी निर्यात प्रतिबंध के बाद इतनी ही मात्रा में आयात किया है।

पिछले महीने खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारत गेहूं का प्रमुख निर्यातक नहीं है, लेकिन यह खाद्य संकट का सामना कर रहे मित्र देशों को हम गेहूं की आपूर्ति करते रहेंगे। बता दें, G7 देशों के समूह ने भारत के गेहूं निर्यात पर रोक लगाने पर कहा था कि इससे वैश्विक संकट बढ़ेगा।

UN की रिपोर्ट: दुनिया के एक चौथाई कुपोषित भारत में
UN की ‘द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रिशन इन द वर्ल्ड 2022 रिपोर्ट’ के अनुसार 2019 के बाद लोगों का भूख से संघर्ष तेजी से बढ़ा है। 2021 में दुनिया के 76.8 करोड़ कुपोषण का शिकार पाए गए, इनमें 22.4 करोड़ (29%) भारतीय थे। यह दुनियाभर में कुल कुपोषितों की संख्या के एक चौथाई से भी अधिक है। 2019 में दुनिया में 61.8 करोड़ लोगों का भूख से सामना हुआ था, वहीं 2021 में यह संख्या बढ़कर 76.8 करोड़ हो गई। यानी, सिर्फ 2 साल में 15 करोड़ (24.3%) लोग बढ़ गए, जिन्हें एक वक्त का खाना नसीब नहीं हुआ।

बीते दो साल में भुखमरी की रफ्तार तेज हुई
UN की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2004-06 में 24 करोड़ आबादी कुपोषित थी। इन्हें या तो एक वक्त का खाना नहीं मिल पाया था या इनके भोजन में पौष्टिक तत्व 50% से कम थे। दुनिया में भुखमरी तो पिछले 15 साल से लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसकी रफ्तार पिछले दो साल में तेज हुई है।

दूसरी ओर, भारत की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। भारत में 15 साल पहले 21.6% आबादी कुपोषण का शिकार थी, अब 16.3% आबादी को भरपेट पौष्टिक खाना नहीं मिल पा रहा है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
इंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
↑