देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

प्रिंस हैरी पर क्वीन एलिजाबेथ के अनादर का आरोप:अंतिम संस्कार के दौरान राष्ट्रगान नहीं गाया, महारानी को सैल्यूट भी नहीं किया

ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II का सोमवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्वीन को दफनाने से पहले उनका स्टेट फ्यूनरल हुआ, यानी क्वीन को राजकीय विदाई दी गई। इस दौरान महारानी के पोते प्रिंस हैरी ने राष्ट्रगान नहीं गाया।

Abhishek Raghuvanshi20 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II का सोमवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्वीन को दफनाने से पहले उनका स्टेट फ्यूनरल हुआ, यानी क्वीन को राजकीय विदाई दी गई। इस दौरान महारानी के पोते प्रिंस हैरी ने राष्ट्रगान नहीं गाया। जब ब्रिटेन का राष्ट्रगान ‘गॉड सेव द किंग’ गाया जा रहा था, तब रॉयल फैमिली के दो ही लोग खामोश थे। पहले किंग चार्ल्स-III और दूसरे उनके बेटे प्रिंस हैरी। खामोश खड़े हैरी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसे क्वीन का अनादर बताया जा रहा है।

फ्यूनरल के दौरान किंग चार्ल्स-III ने भी नेशनल एंथम नहीं गाया था, तब सवाल उठता है कि अकेले हैरी को ही ट्रोल क्यों किया जा रहा है। दरअसल, ब्रिटिश किंग या क्वीन नेशनल एंथम नहीं गाते हैं, क्योंकि इसमें ईश्वर से उनकी सलामती के लिए ही प्रार्थना की जाती है। उनके अलावा शाही परिवार समेत देश के हर नागरिक से नेशनल एंथम गाने और उसे रिस्पेक्ट देने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, इस पर सजा तो नहीं दी जाती, लेकिन इसे अच्छा नहीं समझा जाता है।

तस्वीरों में खबर7 फोटो

प्रिंस हैरी ने कॉफिन को सैल्यूट भी नहीं किया
‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने प्रिंस हैरी का एक फोटो भी पोस्ट किया था। इसमें रॉयल गार्ड्स क्वीन एलिजाबेथ के कॉफिन को सैल्यूट करते नजर आए। इस दौरान हैरी क्वीन को सैल्यूट नहीं कर रहे थे। हैरी के दोनों हाथ सीधे पैरों की तरफ थे। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि हैरी को रॉयल सैल्यूट से रोका गया या उन्होंने खुद ऐसा किया था। दरअसल, दो साल पहले हैरी और पत्नी मेगन मार्केल रॉयल स्टेटस छोड़ चुके हैं और अमेरिका में रहते हैं।

क्वीन को सैल्यूट नहीं करने वाले लोगों में शाही परिवार के एक और सदस्य प्रिंस एंड्र्यू भी शामिल थे। वे पिछले साल सेक्स स्कैंडल को लेकर विवादों में आए थे और क्वीन एलिजाबेथ ने ही उन्हें बचाया था। लिहाजा यह माना जा रहा है कि किसी भी तरह के विवाद से जुड़े लोगों को फ्यूनरल में रस्मी तौर पर ही शामिल होने की इजाजत दी जाए। प्रिंस हैरी क्वीन की प्री-फ्यूनरल सेरेमनी में भी शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, वो क्वीन के निधन वाले दिन यानी 8 सितंबर से ही लंदन में हैं।

प्रिंस विलियम और हैरी ने आंखें नहीं मिलाईं
क्वीन के अंतिम संस्कार के दौरान पूरे वक्त प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी एक साथ रहे। ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कई घंटे साथ रहने के बावजूद दोनों भाईयों ने एक-दूसरे से बात करना तो दूर आंखें तक नहीं मिलाईं। प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन और प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने भी एक-दूसरे से बातचीत नहीं की।

महारानी पति प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाई गईं
क्वीन एलिजाबेथ-II को किंग जॉर्ज मेमोरियल VI चैपल में पति प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाया गया। यह विंडसर कासल में मौजूद सेंट जॉर्ज चैपल का ही एक हिस्सा है। इस जगह दफन की जाने वाली शाही परिवार की वो 11वीं सदस्य बनीं। क्वीन के पिता किंग जॉर्ज VI के अलावा मां और बहन भी यहीं दफन की गईं थीं। क्वीन का निधन 8 सितंबर को हुआ था।

वेस्टमिंस्टर हॉल से वेस्टमिंस्टर ऐबे का सफर
रॉयल गार्ड्स की परेड के साथ क्वीन का कॉफिन यानी ताबूत वेस्टमिंस्टर हॉल से वेस्टमिंस्टर ऐबे लाया गया। शाही परिवार के लोग गन कैरिज (तोपगाड़ी) के पीछे चल रहे थे। शाही रीति-रिवाजों के मुताबिक क्वीन के निधन पर शोक जताया गया, प्रेयर्स हुईं। प्राइम मिनिस्टर लिज ट्रस ने छोटा भाषण दिया। शाही परिवार की तरफ से एक प्रस्ताव पढ़ा गया। फिर दो मिनट का मौन रखा गया। किंग चार्ल्स के अलावा कैमिला, डीन ऑफ विंडसर, प्रिंसेस एनी, प्रिंस एडवर्ड, प्रिंस एंड्रू, प्रिंस विलियम और हैरी पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विंडरस कासल में हुईं प्राइवेट फ्यूनरल की रस्में
क्वीन का अंतिम संस्कार दो तरह से हुआ। पहला- स्टेट फ्यूनरल, यानी राजकीय सम्मान के साथ। दूसरा- प्राइवेट फ्यूनरल, यानी पारिवारिक तौर पर अंतिम संस्कार। स्टेट फ्यूनरल में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत करीब 800 VVIPs शामिल हुए। प्राइवेट फ्यूनरल में शाही परिवार के सदस्यों के अलावा सिर्फ क्वीन का पर्सनल स्टाफ शामिल था। आखिरी रस्म की कोई बात सार्वजनिक नहीं की गई। बकिंघम पैलेस ने इसे ‘डीपली पर्सनल फैमिली ऑकेजन’ यानी नितांत निजी कार्यक्रम बताया

वेस्टमिंस्टर ऐबे में स्टेट फ्यूनरल की रस्मों के बाद प्राइवेट फ्यूनरल के लिए ताबूत 40 किलोमीटर दूर विंडसर कासल लाया गया। यहां के सेंट जॉर्ज मेमोरियल चैपल में डीन ऑफ विंडसर ने रॉयल फैमिली और क्वीन के पर्सनल स्टाफ के साथ प्रेयर की। ताबूत रॉयल वॉल्ट में रखा गया। केंटरबरी के आर्कबिशप ने आशीष वचन (Blessings) बोले। रॉयल बैंड ने शोक धुन बजाई। रॉयल जूलर (शाही सुनार) ने क्वीन के ताबूत से क्राउन और बाकी चीजें निकालीं। करीब दो घंटे बाद क्वीन के अंतिम संस्कार की आखिरी रस्म पूरी की गई।

इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं हुए
जिन देशों से ब्रिटेन के रिश्ते अच्छे नहीं हैं, उनके राष्ट्राध्यक्षों को क्वीन के अंतिम संस्कार में शामिल होने का इनविटेशन नहीं भेजा गया। हालांकि, कुछ के ऐंबैस्डर शामिल हुए। ईरान, निकारागुआ और नॉर्थ कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष नहीं, बल्कि ऐंबैस्डर शामिल हुए। रूस और बेलारूस के राष्ट्रपति इसलिए भी शामिल नहीं हो सकते थे, क्योंकि उन पर ब्रिटेन में ट्रैवल बैन है। म्यांमार, सीरिया, वेनेजुएला और अफगानिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों को भी न्योता नहीं दिया गया।

सोशल मीडिया पर मकड़ी की चर्चा रही
क्वीन के ताबूत को जब वेस्टमिंस्टर हॉल से वेस्टमिंस्टर ऐबे लाया गया तो एक तस्वीर वायरल हो गई। दरअसल, क्वीन के कॉफिन पर एक कार्ड रखा था। इस पर एक मकड़ी मंडरा रही थी। एक यूजर ने लिखा- यह दुनिया की सबसे मशहूर मकड़ी है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
इंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
↑