कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022:महिलाओं ने रूस के विरोध में स्मोक ग्रेनेड फेंके, दो दिन पहले यूक्रेन के सपोर्ट में न्यूड प्रोटेस्ट किया था
75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रविवार को महिलाओं ने यूक्रेन के सपोर्ट में प्रदर्शन किया। रूसी सैनिकों का विरोध करते हुए उन्होंने स्मोक ग्रेनेड्स यानी धुएं के गोले फेंके।
75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रविवार को महिलाओं ने यूक्रेन के सपोर्ट में प्रदर्शन किया। रूसी सैनिकों का विरोध करते हुए उन्होंने स्मोक ग्रेनेड्स यानी धुएं के गोले फेंके। इसके बाद रेड कार्पेट इवेंट कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इसके पहले शुक्रवार को भी एक महिला ने न्यूड होकर यूक्रेन में रूसी एक्शन का विरोध किया था।
कान्स में रेड कार्पेट इवेंट के दौरान महिलाओं ने इस तरह की लिस्ट के साथ प्रदर्शन किया।
रविवार को फेस्टिवल के रेड कार्पेट इवेंट में काले कपड़े पहनकर आईं महिलाओं के एक ग्रुप ने यूक्रेन के सपोर्ट में बैनर लहराया। इसके बाद एक बमनुमा चीज वहां फेंक दी, इससे पूरे कैंपस में धुआं-धुआं हो गया। बैनर पर ‘ए वुमन’ संबोधन के साथ महिलाओं के नामों की एक लंबी सूची थी। द आउटलेट के अनुसार सूची में जो नाम लिखे थे, वे फ्रांस में पति से प्रताड़ित महिलाओं से मिलते-जुलते हैं। ये महिलाएं घरेलू हिंसा में मारी गई थीं।
फिल्म कॉम्पिटिशन के दौरान हुई घटना
डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना फिल्म कॉम्पिटिशन के दौरान हुई। उस समय होली स्पाइडर नाम की फिल्म का प्रीमियर चल रहा था। होली स्पाइडर ईरान की एक फेमिनिस्ट थ्रिलर फिल्म है। इसमें एक ऐसी महिला की कहानी है जो वेश्याओं को मारने वाले पुरुष को ट्रैक करती है और उसे पकड़ती है।
स्मोक ग्रेनेड फेंकने के बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं ने यूक्रेन के समर्थन में नारे भी लगाए।
दो दिन पहले महिला ने न्यूड प्रोटेस्ट किया था
शुक्रवार को फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक महिला ने यूक्रेन के समर्थन में न्यूड प्रोटेस्ट किया था। इस महिला ने अपनी बॉडी पर पेंट से ब्लू और येलो कलर का यूक्रेन का झंडा बनाया हुआ था। झंडे के ऊपर महिला ने ब्लैक कलर से एक मैसेज ‘स्टॉप रेपिंग अस’ लिखा हुआ था। इसके अलावा महिला ने अपने पैरों पर ब्लड रेड कलर भी लगाया हुआ था।
शुक्रवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल में यूक्रेन के समर्थन में न्यूड प्रोटेस्ट करती हुई महिला।
यूक्रेन में रेप के खिलाफ न्यूड हुई थी महिला
इस महिला ने यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा महिलाओं के रेप का खुलासा करने के लिए इस इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। इसीलिए उसने रेड कार्पेट पर ‘स्टॉप रेपिंग अस’ का नारा लगाया था। हालांकि, गार्ड्स ने कोट से महिला के शरीर को ढंककर उसे रेड कार्पेट से हटा दिया गया।
शुक्रवार को न्यूड प्रोटेस्ट करने वाली महिला को रेड कार्पेट से हटाते हुए सुरक्षाकर्मी।
इस दौरान महिला के बैक पर SCUM भी लिखा हुआ था। SCUM एक कट्टरपंथी फेमिनिस्ट एक्टिविस्ट ऑर्गेनाइजेशन है। इस ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर महिला का फोटो शेयर कर लिखा, “इस एक्टिविस्ट ने रूसी सैनिकों द्वारा युद्ध के दौरान यूक्रेनी महिलाओं के साथ किए गए बलात्कार और यौन उत्पीड़न को उजागर कर दिया है।”
जेलेंस्की ने कान्स के उद्घाटन पर दिया था मैसेज
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने फ्रांस में हो रहे 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल को वर्चुअली संबोधित किया था। इस दौरान जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर निशाना साधते हुए कहा था कि इंसानों में नफरत खत्म हो जाएगी और तानाशाह मर जाएंगे।
कान्स 2022 के उद्घाटन पर अपने संदंश में यूक्रेनी राष्ट्रपति ने फिल्म निर्माताओं से फासीवाद पर कॉमेडी फिल्म बनाने की अपील भी की थी। जेलेंस्की ने चार्ली चैपलिन के एडॉल्फ हिटलर वाले रोल की तारीफ करते हुए कहा था कि हमें एक नए चैपलिन की जरूरत है, जो यह बता सके कि हमारे वक्त का सिनेमा चुप नहीं है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले


