देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

इमरान को गिफ्ट में हेलिकॉप्टर:अरबों का चूना लगाकर दुबई भागी फराह ने पेमेंट किया; खान बोले- फैन्स का तोहफा

सरकार गिरने के बाद इमरान खान पूरे पाकिस्तान में जबरदस्त रैलियां कर रहे हैं। इन रैलियों में शहबाज शरीफ हुकूमत से ज्यादा फौज को निशाना बनाया जा रहा है।

Abhishek Raghuvanshi21 मई 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सरकार गिरने के बाद इमरान खान पूरे पाकिस्तान में जबरदस्त रैलियां कर रहे हैं। इन रैलियों में शहबाज शरीफ हुकूमत से ज्यादा फौज को निशाना बनाया जा रहा है। इसकी वजह ये है कि फौज ने जैसे ही इमरान के सिर से हाथ हटाया तो सरकार गिर गई। बहरहाल, इमरान पूरे मुल्क में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और हुकूमत पर फौरन नए चुनाव कराने का दबाव डाल रहे हैं। इसके लिए वो कभी प्राईवेट जेट, तो कभी किराए का हेलिकॉप्टर इस्तेमाल कर रहे हैं।

अब इमरान को एक ब्रांड न्यू हेलिकॉप्टर मिल गया है। ये कहां से आया, किसने इसका पेमेंट किया और इमरान इसे लेकर चुप क्यों हैं? यह सवाल पूछे जा रहे थे। बहरहाल, पाकिस्तान के इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट असद अली तूर ने इन सवालों से पर्दा उठा दिया है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
इमरान खान अपने घर बनीगाला से इस्लामाबाद में ऑफिस तक का 15 किलोमीटर का सफर हेलिकॉप्टर से ही करते थे। इस पर तीन साल में करीब डेढ़ अरब रुपए खर्च हुए हैं। (फाइल)इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी (दाएं) के साथ फराह शहजादी। बुशरा और इमरान का पिछले दिनों झगड़ा हुआ तो वो बनीगाला छोड़कर फराह के घर शिफ्ट हो गईं थीं। (फाइल)आरोप है कि बु्शरा बीबी के इशारे पर ही फराह और उनके पति ने ट्रांसफर-पोस्टिंग और ठेकों के जरिए अरबों रुपए कमाए। इसके सबूत भी मिल चुके हैं। (फाइल)

कहां से आया खान का उड़नखटोला
असद के मुताबिक- पूरा पाकिस्तान यह जानना चाहता है कि इमरान के पास चॉपर कहां से आया? हमने लंबी तहकीकात के बाद कुछ सबूत और दूसरी जानकारियां हासिल की हैं।

तूर कहते हैं- इमरान को यह चॉपर फराह गोगी उर्फ फराह शहजादी ने बतौर गिफ्ट दिया है। फराह गोगी वही हैं जो इमरान की सरकार के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। गोगी इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी की सबसे करीबी राजदार और दोस्त हैं। फराह ने इमरान के दौर में अरबों रुपए कमाए और जिस दिन सरकार गिरी उसी दिन प्राईवेट जेट से दुबई भाग गईं।

सच्चाई छिपा रहे खान
तूर कहते हैं- जैसे ही यह साफ हुआ कि हेलिकॉप्टर सरकार और लोगों की नजर में आ चुका है, वैसे ही खान और उनके करीबी परेशान हो गए। इस चॉपर को अमेरिका से खरीदा गया। इसकी पेमेंट दुबई के बैंक से की गई। जब यह सब साफ हुआ तो खान ने करीबियों के जरिए यह अफवाह फैलाना शुरू कर दिया कि अमेरिका और दूसरे देशों में रहने वाले उनके समर्थकों ने चंदा जुटाकर यह हेलिकॉप्टर खरीदा और उन्हें डोनेट किया, ताकि उन्हें इलेक्शन कैंपेन में दिक्कत न हो। हालांकि, सच्चाई कुछ और है।

मुल्क लूटकर फराह फरार

  • ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान में भ्रष्टाचार और बढ़ा था।
  • इस रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान को सबसे भ्रष्ट 180 देशों की सूची में 2021 में 140वां स्थान मिला था, इसमें 180वां स्थान दुनिया में सबसे भ्रष्ट देश का होता है। पाक की रैंकिंग 2018 में 117, 2019 में 120 और 2020 में 124 थी।
  • वहीं पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान के शासन में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी।
  • इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी की खास सहेली माने जाने वाली फराह खान उर्फ फराह गुज्जर उर्फ फराह शहजादी पर अरबों रुपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा। जिस दिन इमरान की कुर्सी गई, उसी दिन फराह पाकिस्तन से दुबई भाग गईं।
  • नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने फराह और बुशरा पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर 6 अरब रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

पति से लड़कर फराह के घर ही गईं थीं बुशरा
फराह का इमरान खान के परिवार में कितना दखल है, वो इमरान के परिवार की कितनी करीबी हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा है कि जब बुशरा और इमरान के बीच खटपट हुई थी, तो वो नाराज होकर अपनी इसी सहेली के घर गई थींं। हालांकि, बाद में बुशरा अपने पति के घर लौट आई थींं। इसके अलावा 2018 में इमरान और बुशरा की शादी भी फराह के घर हुई थी। इसके कई फोटोज और वीडियो मौजूद हैं।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
इंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतेंIndoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहलेइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलींIndoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहलेइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
↑