MP: कोरोना को लेकर इंदौर के सराफा बाजार और 56 दुकान से आई ये बड़ी खबर
सप्ताह के इन दिनों बंद सराफा बाजार और 56 दुकान कोरोना को लेकर इंदौर (Indore) प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं.
सप्ताह के इन दिनों बंद सराफा बाजार और 56 दुकान
कोरोना को लेकर इंदौर (Indore) प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. इसके तहत बुधवार से इस माह की 31 तारीख तक इंदौर के सभी शॉपिंग मॉल और सुपर मार्केट तथा शनिवार और रविवार को 56 दुकान और सराफा बाजार बंद रहेंगे.
इंदौर. कोरोना वायरस (Corona Virus) की दहशत के चलते देश के कई राज्यों में सरकारी ऑफिस, बाजार, शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए गए हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी बुधवार से सभी शॉपिंग मॉल और सुपर मार्केट (Super market) को बंद करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही 56 दुकान बाजार और सराफा बाजार भी शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे. शहर के बड़े मंदिरों के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश को भी रोक दिया गया है.इंदौर की इस लैब में होगी कोरोना की जांच
इंदौर संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने इंदौर शहर में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि शहर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में स्थापित वायरोलॉजी लैब में अब कोरोना वायरस की जांच भी की जा सकेगी. प्रशासन को इसके लिए मेडिकल किट प्राप्त हो गई है. मेडिकल स्टाफ को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अब कोरोना की जांच के लिए सैंपल पुणे और दूसरे शहरों में नहीं भेजने पडेंगे.मैरिज गार्डनों में होने वाले सभी आयोजन निरस्तइंदौर कमिश्नर आकाश त्रिपाठी ने कहा कि 31 मार्च तक मैरिज गार्डनों में होने वाले सभी आयोजनों को निरस्त करने का भी निर्णय लिया गया है. साथ ही ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर और अन्य आडिटोरियम को भी आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है. इसके अलावा एक स्थान पर 20 से अधिक लोगों के जमा होने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.बिजासन माता मंदिर का नवरात्रि मेला स्थगित
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये किये जा रहे ऐतिहातन प्रयासों के तहत इंदौर की बिजासन माता मंदिर में 25 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाला नवरात्रि मेला भी स्थगित कर दिया गया है. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने राज्य खेल अकादमी के समस्त बोर्डिंग एवं डे-बोर्डिंग खिलाड़ियों का अवकाश 31 मार्च तक कर दिया है. प्रदेश में स्थित सभी खेल परिसरों की समस्त खेल गतिविधियां 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं.ये भी पढ़ें – ANALYSIS: विश्वास मत की बजाए अविश्वास प्रस्ताव का सामना क्यों करना चाहते हैं सीएम कमलनाथ?MP: स्पीकर ने राज्यपाल को लिखा पत्र, 16 लापता विधायकों की वापसी सुनिश्चित कराने का किया आग्रह
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 17, 2020, 10:00 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले