MP का ताज: शिवराज सिंह चौहान आज रात 9 बजे ले सकते हैं CM पद की शपथ
शिवराज सिंह सोमवार शाम को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं.
शिवराज सिंह सोमवार शाम को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. (File Photo)
तीन हफ्ते तक भोपाल, दिल्ली, बेंगलुरू, मानेसर और जयपुर के बीच चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद 20 मार्च को फ्लोर टेस्ट से पहले ही कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) ने इस्तीफा दे दिया था.
भोपाल. मध्य प्रदेश में पिछले तीन हफ्ते से ज़्यादा समय से जारी राजनीतिक उठापटक के खत्म होने की संभावना बढ़ गई है. खबर यह है कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) एक बार फिर से मध्य प्रदेश की कमानउ संभाल सकते हैं. सोमवार शाम को विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें नेता के नाम पर औपचारिक मुहर लग जाएगी. सूत्रों की मानें तो शिवराज का विधायक दल का नेता चुना जाना तय है. वह सोमवार शाम को राजभवन में एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. राजभवन को इसकी सूचना भी दे दी गई है.सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि बीजेपी आलाकमान ने मध्य प्रदेश के सीएम का नाम तय कर दिया है. शिवराज के नाम पर आलाकमान की मुहर लग गई है. सोमवार शाम तकरीबन 6 बजे भोपाल में विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें शिवराज का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है. विधायक दल की मुहर के बाद शाम को ही शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसको लेकर राजभवन में एक सादा समारोह आयोजित किया जाएगा.राजनीतिक घटनाक्रम का होगा पटाक्षेप
मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आने के बाद बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने के बाद उनके समर्थक 6 मंत्री और 16 विधायकों ने कांग्रेस पार्टी से बगावत कर दी थी. सभी ने बेंगलुरू में डेरा डाल दिया था. कमलनाथ सरकार गिरने के बाद सभी 22 सिंधिया समर्थक विधायकों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था. तीन हफ्ते तक भोपाल, दिल्ली, बेंगलुरू, मानेसर और जयपुर के बीच चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद 20 मार्च को फ्लोर टेस्ट से पहले ही कमलनाथ सरकार ने इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया था. मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने को लेकर पीएम मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा के नामों की भी चर्चा थी. लेकिन, माना जा रहा है कि शिवराज के नाम पर आलाकमान ने अपनी मुहर लगा दी. शिवराज के शपथ लेते ही मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम का भी पटाक्षेप हो जाएगा.ये भी पढ़ें-COVID-19 : राजधानी भोपाल 31 मार्च की रात 12:00 बजे तक लॉक डाउनMP में 31 मार्च तक सरकारी दफ्तर भी बंद, सबको माना जाएगा हाज़िर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 23, 2020, 2:50 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले