देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 6 बार पढ़ी गई

COVID-19 UPDATE :इंदौर में कोरोना के 14 नये केस पॉजिटिव, MP में अब तक 126 मरीज

COVID-19 UPDATE : इंदौर में कोरोना के 14 नये केस पॉजिटिव, MP में अब तक 126 मरीज़ मिले टाट पट्टी बाखल इलाके में मेडिकल टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज किया गया है.

Abhishek Raghuvanshi3 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

COVID-19 UPDATE : इंदौर में कोरोना के 14 नये केस पॉजिटिव, MP में अब तक 126 मरीज़ मिले

टाट पट्टी बाखल इलाके में मेडिकल टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज किया गया है. चारों दोषियों पर रासुका लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया है. आरोपियों के नाम मोहम्मद मुस्तफ़ा इस्माइल, मोहम्मद गुलरेज, सोयब उर्फ़ सोभी, मज्जू उर्फ़ मजीद हैं

इंदौर में गुरुवार को फिर कोरोना (corona) के 14 नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इन्हें मिलाकर अब मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़कर 126 हो गयी है. प्रदेश में अब तक 8 मरीज़ों की मौत हो चुकी हैं. इनमें से 5 इंदौर के थे. उधर टाटपट्टी बाखल इलाके में मेडिकल टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को रासुका में जेल भेज दिया गया है.इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से रात 12 बजे के बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कोरोना की जानकारी अपडेट की गयी. मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि शहर में 14 और नये मरीज़ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इनमें 11 पुरुष और 03 महिलाएं शामिल हैं. इन्हें मिलाकर मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 126 हो गयी है. इनमें सबसे ज़्यादा इंदौर के 96 मरीज़ शामिल हैं.कोरोना से अब तक प्रदेश में 8 लोगों की मौत चुकी हैं. मरने वालों में सबसे ज़्यादा 5 पेशेंट भी इंदौर के हैं. बाकी दो मरीज़ उज्जैन और एक खरगोन का है.सीएम के ट्वीट के बाद रासुका
उधर सीएम शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट के बाद टाट पट्टी बाखल इलाके में मेडिकल टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज किया गया है. चारों दोषियों पर रासुका लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया है. आरोपियों के नाम मोहम्मद मुस्तफ़ा इस्माइल, मोहम्मद गुलरेज, सोयब उर्फ़ सोभी, मज्जू उर्फ़ मजीद हैं. इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ये घटना बुधवार की है, जब कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मेडिकल टीम उस परिवार के अन्य सदस्यों की जांच के लिए टाटपट्टी बाखल गयी थी. उसी दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह वायरल हो गयी कि सरकारी टीम लोगों को पकड़ कर ले जाएगी. इससे गुस्साए लोगों ने टीम के वहां पहुंचते ही उन पर हमला कर दिया. टीम को पत्थर मारे गए और बेरिकेट तोड़ दिए गए.टाटपट्टी बाखल के लोगों ने मांगी माफ़ी
गुरुवार को टाटपट्टी बाखल इलाके में फिर से पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची. इनके साथ मौलाना और धर्म गुरु भी थे. इन लोगों ने लोगों को कोरोना संक्रमण के ख़तरे और इससे बचने के लिए समझाया. मेडिकल टीम के साथ सहयोग की अपील की. उसके बाद इलाके के लोगों ने मेडिकल टीम पर हमले की घटना के लिए माफी मांगी और वादा किया कि हम प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे.डॉक्टर क्वारेंटीन
भोपाल में कोरोना पॉजिटिव का इलाज करने वाले जेपी अस्पताल के 2 डॉक्टर क्वॉरेंटाइन कर दिए गए हैं. अस्पताल में 30 मार्च को इमरजेंसी में एक युवक इलाज कराने आया था. उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों में हड़कंप मच गया. उसका इलाज करने वाले दोनों डॉक्टर क्वारेंटीन में चले गए हैं. जेपी अस्पताल में टेली मेडिसिन सेवा भी शुरू कर दी गयी है. इसके हेल्पलाइन नंबर पर डॉक्टर 24 घंटे मरीजों को फोन पर दे सलाह और इलाज के लिए उपलब्ध हैं.भोपाल में तैयार होगी जांच किट
इस बीच एक अच्छी खबर ये है कि कोरोना वायरस की जांच किट भोपाल में तैयार की जाएगी. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने गोविंदपुरा स्थित किलपेस्ट कंपनी में बनायी गयी किट को मान्यता दी है.यह देश की दूसरी कंपनी है जिसे किट बनाने की मान्यता मिली है.सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड एवं कंट्रोल आर्गेनाईजेशन से मान्यता के बाद किट बनाने का काम शुरू हो जाएगा.इस किट से ढाई घंटे के भीतर कोरोना की जांच हो जाएगी. एक किट से 100 टेस्ट होंगे और एक टेस्ट का खर्च ₹1000 से कम आएगा. भोपाल स्थित बीएमएचआरसी में आज से कोरोना वायरस की जांच शुरू हो रही है.शिक्षक करेंगे जागरुक
कोरोना से बचाव के लिए अब शिक्षक भी लोगों को जागरुक करेंगे.स्कूल शिक्षा विभाग ने हर ज़िले में शिक्षकों की टीम की तैयार की है जो लोगों में जागरुकता फैलाएगी. शिक्षक वॉर्ड वार घरों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे. जिले वार 100 शिक्षकों की टीम घर घर जाएगी.राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति आज राज्यपाल से करेंगे चर्चा
कोरोना के ताज़ा हालात के बीच आज राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति राज्यपाल से चर्चा करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होने वाली इस चर्चा में एमपी में कोरोना के ताज़ा हालात पर बात की जाएगी.उज्जैन में कर्मचारी पर केस
उज्जैन में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. सरफराज नाम का ये कर्मचारी ने 40 दिन तक बुराहनपुर की जमात में रहे 11 लोगों को एम्बुलेंस में उज्जैन लाया और बिना जांच के सभी को घर भेज दिया. ये मामला 30 मार्च का है जिसमें अब पुलिस ने एफआईआर की है.(ब्यूरो के इनपुट के साथ)ये भी पढ़ें-इंदौर की घटना पर गृहमंत्री अमित शाह ने रिपोर्ट तलब की, अफसरों को हिदायतये हैं वॉरियर्स : गैरेज में रह रहे हैं CSP, खिड़की से खाना खा रहे हैं TI

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 8:35 AM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 घंटे पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 4 घंटे पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 9 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 9 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 9 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 9 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
इंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
↑