COVID-19: बचाव का खास तरीका, ड्रोन के जरिए सैनेटाइज किया जा रहा है ये शहर
ड्रोन के ज़रिये पूरे शहर को सैनिटाइज़ करने में जुटा इंदौर नगर निगम देश का सबसे साफ शहर इंदौर (Indore) कोरोना के खिलाफ जंग में भी अव्वल है.
ड्रोन के ज़रिये पूरे शहर को सैनिटाइज़ करने में जुटा इंदौर नगर निगम
देश का सबसे साफ शहर इंदौर (Indore) कोरोना के खिलाफ जंग में भी अव्वल है. यहां ड्रोन से वायरस नाशक कैमिकल का छिड़काव कर पूरे शहर को सैनिटाइज़ करने का प्रयास किया जा रहा है.
इंदौर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है, इसके देखते हुए पूरे प्रदेश में भारी सतर्कता बरती जा रही है. इंदौर में कोरोना संक्रमण (Corona Infected) से बचाव के लिए खास तरह की ऐहितियात बरती जा रही है. इंदौर नगर निगम शहर में ड्रोन से वायरस नाशक केमिकल का छिड़काव करवा रहा है. ये देश में पहला शहर है जहां ड्रोन के जरिए शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इससे कोरोना वायरस के बचने के चांसेस न के बराबर होंगे.भीड़-भाड़ वाले इलाकों से की गई शुरूआत
निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि पहले चीन में ऐसा प्रयोग किया जा चुका है, उसके बाद देश में संभवत: ये पहला प्रयोग है जिसमें भीड़ भाड़ वाले इलाकों को ड्रोन के जरिए सेनीटाइज किया जा रहा है. ड्रोन की सहायता से सब्जी मंडी, प्रमुख बाजारों, सड़कों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सोडियम हाईपो क्लोराइड और बायो क्लीन का छिड़काव किया जा रहा है.एक बार में 8-10 किलोमीटर क्षेत्र में दवा का छिड़कावनगर निगम ने निजी कंपनी से दो ड्रोन किराए पर लिए हैं. ये ड्रोन एक बार में 16 लीटर केमिकल लेकर उड़ान भरते हैं और 30 मिनट तक छिड़काव करते हैं. ड्रोन से एक बार में 8-10 किलोमीटर क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया जा रहा है.हर्बल तरीके से तैयार की गई दवा
ड्रोन के जरिए छिड़की जा रही दवा से किसी को नुकसान न हो इसका खास ख्याल रखा गया है, इसलिए ये दवा भी हर्बल तरीके से तैयार की गई है. ये जिस किसी भी व्यक्ति पर गिरती है, उसे नुकसान नहीं होता है. शनिवार से ये ड्रोन शहर को सैनिटाइज करने में लगे हुए हैं. इससे पहले चीन में ड्रोन के जरिए चीनी अधिकारी लोगों पर निगरानी रखने का काम कर रहे हैं. ड्रोन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है. साथ ही एक जगह इकट्ठे हो रहे लोगों को अगाह किया जा रहा है.व्यापारियों ने लिया सेल्फ लॉक डाउन का फैसला
सरकार के आदेश से पहले आर्थिक राजधानी इंदौर के बाजारों में सेल्फ लॉकडाउन यानी स्वप्रेरणा से दुकानें बंद रखने की तैयारी शुरू हो गई है. कोरोना से निपटने के लिए राज्य के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इसका आह्वान किया है. चैंबर के भीतर 100 से ज्यादा कारोबारी संगठन सदस्य के तौर पर शामिल हैं. शनिवार को सभी से सहमति बनने के बाद रविवार से 31 मार्च तक शहर के प्रमुख बाजार बंद करने का फैसला लिया गया है. सिर्फ किराना, सब्जी, दूध, दवा जैसी जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही खुली रखी जाएंगी. शहर की दुकानें बंद होने से बाजार में भीड़ पर नियंत्रण में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें – दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे कमलनाथ तो कांग्रेस के बागी MLA सिंधिया से करेंगे मुलाकातMP: सरकार की विदाई के बाद अब अफसरों की बारी, ये IAS और IPS हो सकते हैं निशाने पर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 21, 2020, 5:46 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले