COVID-19: इंदौर घटना को लेकर अमित शाह सख्त, अधिकारियों को दी ये हिदायत
अमित शाह ने मांगी डॉक्टरों पर हुए हमले की रिपोर्ट (फाइल फोटो) बीजेपी (BJP) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जमातों में घूम रहे लोग मानव बम की तरह हैं. उन लोगों को अपने आप प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण कर देना चाहिए.
अमित शाह ने मांगी डॉक्टरों पर हुए हमले की रिपोर्ट (फाइल फोटो)
बीजेपी (BJP) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जमातों में घूम रहे लोग मानव बम की तरह हैं. उन लोगों को अपने आप प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण कर देना चाहिए.
इंदौर. मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर (Indore) के टाट पट्टी बाखल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो. डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा दी जाए. इसी के मद्देनजर अब इलाकों में पैरा मिलिट्री फोर्स की 5 कंपनियां तैनात की जाएंगी.इंदौर की रेसीडेंसी कोठी पर प्रशासनिक अधिकारी से मीटिंग के बाद बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों की टीम के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट गृह मंत्री अमित शाह को भेज दी है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक है. इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिये हिदायत दी गई है. कैलाश विजयविर्गीय ने कहा, ‘शहर को बचाना है तो घरों से बाहर लोग ना निकलें. शहर में राशन और भोजन की आपूर्ति के लिए प्लान बनाया जाएगा. इसमें सामाजिक संस्थाओं की भी इसमें मदद ली जाएगी.’ शासकीय विभागों में समन्वय की कमी को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 2 से 3 दिन में व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी.जमातों में घूम रहे लोग मानव बम
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जमातों में घूम रहे लोग मानव बम की तरह हैं. उन लोगों को अपने आप प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण कर देना चाहिए. प्रशासन उनको आइसोलेशन में रखेगा और उनके स्वास्थ्य की चिंता करेगा,जिससे समाज में संक्रमण न फैले. उन्होंने इंदौर के लोगों से कहा कि यदि यहां के कुछ लोग दिल्ली के तबलीगी जमात के कार्यक्रम में गए हों तो उनको अपने आपको प्रशासन के सामने सरेंडर कर देना चाहिए. प्रशासन उन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं करेगा बल्कि उनकी मेडिकल मदद कर उनका इलाज करेगा.घटना में शामिल लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई
वहीं, टाटपट्टी बाखल में सर्वे करने पहुंचे एएनएम कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट और पथराव जैसी घटना से आहत इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के लोगों से सवाल किया है कि आखिर हम काम किसके लिए कर रहे हैं. कलेक्टर ने कहा कि इस घटना को टोलरेट नहीं किया जाएगा. इस तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं होगी. ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी उक्त कृत्य करने वाले सभी जेल जाएंगे और जल्दी नहीं छूटेंगे. कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि उन्होंने पैरा मिलिट्री फोर्स की पांच कंपनियां मांगी हैं जिन्हे ऐसे इलाकों में तैनात किया जाएगा. ये भी पढ़ें: COVID-19: इंदौर में डॉक्टरों की टीम पर हमले से दुखी हुए शायर राहत इंदौरी, दिया ये बयान
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 8:18 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 3 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 8 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 8 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले