Corona Virus Effect-मध्यप्रदेश में 10 वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित
Corona Virus Effect-मध्यप्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित स्थगित की गयी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल और कॉपी चेकिंग की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. दोनों तारीखों का ऐलान अलग से किया जाएगा भोपाल.
Corona Virus Effect-मध्यप्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित
स्थगित की गयी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल और कॉपी चेकिंग की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. दोनों तारीखों का ऐलान अलग से किया जाएगा
भोपाल. कोरोना वायरस (corona virus) के संक्रमण से बचाव के लिए अब मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाएं (board exam) स्थगित कर दी हैं. 20 से 31 मार्च के बीच होने वाली दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध सभी कॉलेजों की परीक्षाएं भी अगले आदेश तक स्थगित कर दी गयी हैं.मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में भी बदलाव कर दिया है. कल शुक्रवार 20 मार्च से 31 मार्च के बीच होने वाली मंडल की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी हैं. इनमें हायर सेकेंड्री, हाईस्कूल, हायर सेकेंड्री व्यावसायिक पाठ्यक्रम, नियमित, स्वध्यायी, सामान्य और दिव्यांग कैटेगरी की बोर्ड परीक्षाएं शामिल हैं.कोरोना से बचाव
बोर्ड की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षाओं में विद्यार्थियों के एक जगह बड़ी तादाद में इकट्ठा होने से कोरोना संक्रमण से बचाव ज़रूरी है. इसलिए 20 से 31 मार्च तक होने वाली बोर्ड की सभी परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित की जा रही हैं.कॉपियों की जांच भी स्थगित
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कॉपी चेकिंग का काम भी रोकने का फैसला किया है. बोर्ड परीक्षाओं की चैकिंग का काम 21मार्च से शुरू होना था. कॉपी मूल्यांकन का काम 31 मार्च तक स्थगित किया जा रहा है. नयी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.तारीख की घोषणा बाद में
स्थगित की गयी बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल और कॉपी चेकिंग की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. दोनों तारीखों का ऐलान अलग से किया जाएगा.केंद्राध्यक्षों को निर्देश
बोर्ड ने परीक्षा केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को आदेश दिया है कि वो 20 से 31 मार्च के बीच होने वाली सभी बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र क्षेत्र के पुलिस थाने में जमा कराएं. प्रश्न पत्रों के सील्ड बॉक्स मंडल/कलेक्टर की इजाज़त के बिना ना खोले जाएं.ये भी पढ़ें-MP के सियासी संकट पर SC का फैसला: बीजेपी ने किया स्वागत, कांग्रेस में हलचलसरकार बचाने की कवायद के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की जनता से एक अपील
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 19, 2020, 8:31 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले