CM कमलनाथ ने राज्यपाल को फिर लिखी चिट्ठी, कहा-बंधक विधायकों को आज़ाद किया जाए
सीएम कमलनाथ राज्यपाल की चिट्ठी का दिया जवाब सीएम ने पत्र में इस बात का भी ज़िक्र किया है कि बीजेपी ने बेंगलुरु में कांग्रेस विधायकों को बंधक बना रखा है.उन 16 कांग्रेस विधायकों को स्वतंत्र छोड़ दिया जाए ताकि वो अपना फैसला खुद कर सकें.
सीएम कमलनाथ राज्यपाल की चिट्ठी का दिया जवाब
सीएम ने पत्र में इस बात का भी ज़िक्र किया है कि बीजेपी ने बेंगलुरु में कांग्रेस विधायकों को बंधक बना रखा है.उन 16 कांग्रेस विधायकों को स्वतंत्र छोड़ दिया जाए ताकि वो अपना फैसला खुद कर सकें.
भोपाल. मध्य प्रदेश (MADHYA PRADESH) में चढ़े सियासी पारे के बीच राज्यपाल (GOVERNOR) लालजी टंडन (LALJI TANDON) और सीएम कमलनाथ (CM KAMALNATH) के बीच पत्राचार भी जारी है. सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को फिर चिट्ठी (LETTER) लिखी है. इसमें उन्होंने कल राज्यपाल की भेजी गयी चिट्ठी का जवाब दिया है. सीएम ने इसमें लिखा है कि उन्होंने अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में कभी संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं किया है.लेकिन अगर फिर भी ऐसा लगता है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं.मध्य प्रदेश में सरकार पर मंडरा रहे ख़तरे के बीच सीएम कमलनाथ पर बहुमत साबित करने का दबाव है. इसी के बीच उन्होंने राज्यपाल लालजी टंडन को आज फिर चिट्ठी लिखी है. इसमें उन्होंने उन बातों का ज़िक्र किया है जो राज्यपाल ने अपनी चिट्ठी में लिखी थीं.सीएम कमलनाथ ने लिखा है कि मैंने अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में हमेशा मर्यादा का पालन किया है. आपके पत्र को पढ़ने के बाद मैं दुखी हूं. आपने मेरे ऊपर संसदीय मर्यादाओं का पालन न करने का आरोप लगाया है.मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी यदि आपको लगा है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं.सीएम कमलनाथ ने इसमें विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित करने के कारणों का भी उल्लेख किया है. उन्होंने लिखा कि पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में है. WHO ने इसे महामारी घोषित किया और भारत सरकार ने एडवायजरी जारी की है. इसमें भीड़ और सार्वजनिक स्थानों से बचने की सलाह दी गयी है. इसी वजह से विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित की गयी है.कई बार बहुमत साबित कियासीएम कमलनाथ ने लिखा कि पिछले 15 महीनों में मैंने सदन में कई बार अपना बहुमत साबित किया है. अगर बीजेपी आरोप लगा रही है तो अविश्वास प्रस्ताव के जरिए वो फ्लोर टेस्ट करा सकते हैं.मेरी जानकारी में है कि बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया है. इस पर अब विधानसभा अध्यक्ष आगे कार्रवाई करेंगे.विधायकों को आज़ाद किया जाए
सीएम ने पत्र में इस बात का भी ज़िक्र किया है कि बीजेपी ने बेंगलुरु में कांग्रेस विधायकों को बंधक बना रखा है. बीजेपी नेता उनसे मिल रहे हैं लेकिन बाकी किसी और को मिलने या बात करने नहीं दिया जा रहा. सीएम ने आग्रह किया है कि उन 16 कांग्रेस विधायकों को स्वतंत्र छोड़ दिया जाए ताकि वो अपना फैसला खुद कर सकें.बहुमत पर राय
सीएम कमलनाथ ने आगे लिखा- 17 तारीख को बहुमत साबित ना करने पर यह माना जाना कि मुझे विधानसभा में बहुमत नहीं है,यह बात असंवैधानिक होगी.
ये भी पढ़ें-MP : सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी किया व्हिपविधानसभा PS ने कहा-प्रस्ताव मिला तो 24 घंटे के अंदर हो सकता है फ्लोर टेस्ट
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 17, 2020, 1:03 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले