मुरैना में भोज का प्रकोप: 50 हजार से ज्यादा लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
जानकारी के अनुसार, सुरेश बरैठा नामक ये युवक दुबई के एक होटल में वेटर का काम करता था, जो 17 मार्च को वहां से मुरैना लौटा था. Corona Alert: मध्य प्रदेश (MP) के मुरैना जिले में अभी तक 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है.
जानकारी के अनुसार, सुरेश बरैठा नामक ये युवक दुबई के एक होटल में वेटर का काम करता था, जो 17 मार्च को वहां से मुरैना लौटा था.
Corona Alert: मध्य प्रदेश (MP) के मुरैना जिले में अभी तक 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. ये सारे संक्रमित मरीज एक ही परिवार से हैं.
मुरैना. मध्य प्रदेश (MP) के मुरैना जिले में अभी तक 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. ये सारे संक्रमित मरीज एक ही परिवार से हैं. वही, मुरैना में अब तक 55236 लोगों की थर्मल स्कैनिंग हो चुकी है. इसके अलावा 27821 लोगों को उनके घरों में आइसोलेट किया गया है. यहां कोरोना की जांच के 60 सैंपल लिए गए. इनमें से 12 लोगों को कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. 30 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. रविवार को भी जांच के लिए 24 सैंपल भेजे गए हैं.एक ही परिवार के सभी केस
दरअसल, इस परिवार का एक युवक दुबई (Dubai) से वापस लौटा था. विदेश से लौटने वाले इस युवक का परिवार यहां के प्रेम नगर के वार्ड नंबर 47 में रहता है. इसके संपर्क में आने के कारण परिवार के 12 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा परिवार के 20 अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है.जानकारी के अनुसार, सुरेश बरैठा नामक ये युवक दुबई के एक होटल में वेटर का काम करता था, जो 17 मार्च को वहां से लौटा था. इसके परिवार में दादी की 20 मार्च को त्रयोदशी थी. इस कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे. इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं थी. लेकिन ये मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया.मरीज जिला अस्पताल के आइसोलेट वार्ड में भर्ती
इन मरीजों को मुरैना के जिला अस्पताल के आइसोलेट वार्ड में भर्ती कराया गया है. इन मरीजों में दो महिलाएं, जिनकी उम्र 30 – 35 वर्ष है और एक 6 साल का बच्चा और 9 पुरुष शामिल हैं. इनकी हालात अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है. अन्य संदिग्ध मरीजो को क्वारंटाइन वार्ड में शिफ्ट किया गया है.प्रशासन से हुई बड़ी चूक
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरे देश और हर राज्यों में अलर्ट घोषित किया गया था. लेकिन प्रशासन बाहर से आने वाले लोगों की सही तरीके से जांच नहीं कर रहा था. प्रदेश में वैसे हर उस कार्यक्रम पर रोक लगी थी, जिसमें भीड़ जुटने की आशंका थी. लेकिन प्रशासन इस कार्यक्रम को रोकने में कामयाब नहीं हो पाई. इतना होने के बावजूद अबतक इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.लोगों से की गई है ये अपील
इस युवक का कहना है कि दुबई से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर हुई जांच के दौरान वो पूरी तरह स्वस्थ था. लेकिन माना जा रहा है कि यहां लौटने के बाद उसने अपनी ट्रैवल हिस्ट्री को छिपा कर रखा. यह मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है. प्रशासन ने इस भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की पहचान की है. साथ ही इनकी लिस्ट भी बनाई गई है, जिसे सार्वजनिक किया जा चुका है. प्रशासन ने अपील की है कि जो भी शख्स इनके संपर्क में आया हो वो कोरोना संक्रमण की जांच करा ले. इसके साथ ही यहां के वार्ड नंबर-47 के सभी घरों की जांच की जा रही है.ये भी पढ़ें:COVID-19 Update: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीज की कुल संख्या 200 हुई, 14 की मौत
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुरैना से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 5, 2020, 10:34 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 घंटे पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 8 घंटे पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 12 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 12 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले