नरोत्तम ने साधा निशाना- कोरोना वायरस में अपनी सांसें ढूंढ रही है कमलनाथ सरकार
नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ सरकार बचेगी नहीं.
नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ सरकार बचेगी नहीं. (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा है कि, कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) कोरोना वायरस में अपनी सांसें ढूंढ रही है. यह सरकार बचेगी नहीं.
भोपाल. मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने मंगलवार को कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि कमलनाथ सरकार अल्पमत की सरकार है. ये गवर्नर ने पहली चिट्ठी में ही लिख दिया था. कोरोना क्या केवल भोपाल के लिए आ गया है, विश्व की सांसों को बाधित करने वाले कोरोना में सरकार अपनी सांसें ढूंढ रही है. कमलनाथ सरकार बचेगी नहीं.उन्होंने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी और सेक्रेटरी जो आदेश निकाल रहे हैं, वो ऐसा नहीं करें, सरकारें तो आती-जाती रहती हैं. सरकार अपना बहुमत खो चुकी है, ये कुंहासा जल्द छंटना चाहिए. ये करोना वायरस की गाइडलाइन है. इसमें ऐसा नहीं है, जो कहा गया है वह गलत है.मंगलवार को नहीं होगा कमलनाथ सरकार का फ्लोर टेस्टमध्य प्रदेश विधानसभा में कमलनाथ सरकार का मंगलवार को फ्लोर टेस्ट नहीं होगा. राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कर बहुमत साबित करने के लिए कहा था, लेकिन स्पीकर कोरोना वायरस के ख़तरे की वजह से 16 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर चुके हैं. ऐसे में विधानसथा में फ्लोर टेस्ट को लेकर कोई तैयारी भी नहीं की गई है न ही मंगलवार के लिए विधानसभा की कार्यसूची जारी हुई है. उधर, मुख्यमंत्री कमलनाथ भी कह चुके हैं कि अगर बीजेपी को फ्लोर टेस्ट कराना है तो सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए, हम बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं.बीजेपी की याचिका पर मंगलवार को होनी है सुनवाईइससे पहले राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को 17 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा था. राज्यपाल ने सोमवार शाम सीएम कमलनाथ को भेजी चिट्ठी में लिखा था कि सरकार 17 मार्च को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट करवाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो माना जाएगा कि सरकार को सदन में बहुमत हासिल नहीं है. उधर, सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को बीजेपी की याचिका पर सुनवाई है, जिसमें 48 घंटे के अंदर कमलनाथ सरकार के फ्लोर टेस्ट की मांग की गई है.तेज़ रही हलचलमध्य प्रदेश में जारी सियासी संग्राम के बीच राज्यपाल लालजी टंडन के सीएम कमलनाथ को पत्र लिखे जाने के बाद हलचल तेज रही. सीएम कमलनाथ फिर राज्यपाल लालजी टंडन से मिले और मानेसर के लिए रवाना हो रहे बीजेपी विधायकों को एयरपोर्ट से वापस बुला लिया गया और उन्हें सीहोर के एक होटल में ठहरा दिया गया. दिल्ली में देर रात केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के घर धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश के ताज़ा राजनीतिक हालात पर चर्चा करते रहे.सीएम ने कहा-अविश्वास प्रस्ताव लाएंमध्य प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच सोमवार रात मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने राज्यपाल लालजी टंडन (Lalji Tandon) से राजभवन में मुलाकात की थी. यह मुलाकात करीब आधे घंटे चली. राज्यपाल से मिलने के बाद कमलनाथ ने कहा था कि हमारी सरकार बहुमत में है. बीजेपी अविश्वास प्रस्ताव लाए. मुख्यमंत्री ने कहा था, ”हम फ्लोर टेस्ट क्यों कराएं. यहि हमारी सरकार अल्पमत में हो तो बीजेपी विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाए. कोई कुछ भी कहे हमारे पास बहुमत है.”
ये भी पढ़ें -दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल, होम गार्ड पर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तारजामिया हिंसा: दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में दायर की एक्शन टेकेन रिपोर्ट
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 17, 2020, 9:11 AM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले