गवर्नर का स्पीकर को जवाब- कार्यपालिका की है MLA की सुरक्षा की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (File Photo) MP Letter War: स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने विधायकों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल लालजी टंडन को चिट्ठी लिखी थी.
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (File Photo)
MP Letter War: स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने विधायकों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल लालजी टंडन को चिट्ठी लिखी थी. अब गवर्नर ने उन्हें दो पृष्ठों में पत्र लिखकर जवाब दिया है.
भोपाल. मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच अब ‘लेटर वॉर’ भी शुरू हो गया है. विधानसभा के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को चिट्ठी लिखकर विधायकों की सुरक्षा की मांग की थी. अब गवर्नर लालजी टंडन ने पत्र लिखकर ही स्पीकर की चिट्ठी का जवाब दिया है. राज्यपाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि विधायकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कार्यपालिका की है. उन्होंने आगे लिखा, ‘आप (स्पीकर) उससे (कार्यपालिका) ही सुरक्षा चाहते होंगे, लेकिन यह पत्र मुझे प्रेषित हुआ प्रतीत होता है.’ गवर्नर ने चिट्ठी के आखिर में लिखा, ‘मुझे अत्यंत हर्ष होगा कि मैं किसी भी रूप में आपकी वर्तमान चिंता और कष्ट का समाधान कर सकूं.”आपकी पीड़ा का अंदाजा है’
लालजी टंडन ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि माननीय सदस्यों की अनुपस्थिति के लिए कारण उनकी सुरक्षा के संबंध में उनकी चिंता की वह प्रशंसा करते हैं. गवर्नर ने लिखा, ‘विगत 8-10 दिनों से आज जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे, उसका मुझे अंदाजा हो रहा है. जहां तक माननीय सदस्यों (विधायकों) के त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के संबंध में प्रश्न है, मैं आपके द्वारा 22 में से 6 माननीय सदस्यां के त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के निष्पक्ष, साहसपूर्ण एवं शीध्र किए गए निराकरण की भी तारीफ करता हूं.’ साथ ही राज्यपाल ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी में कहा कि विधायकों के त्यागपत्र स्वीकार करने की कानूनी प्रक्रिया के बारे में उन्हें जानकारी होगी.राज्यपाल बोले- विधायकों ने व्यक्त नहीं की कोई समस्यामध्य प्रदेश के राज्यपाल ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी में कांग्रेस के बागी विधायकों को लेकर भी टिप्पणी की है. उन्होंने लिखा, ‘तथाकथित लापता विधायकों से आपको और मुझे लगातार पत्र प्राप्त हो रहे हैं. उन्होंने (विधायकों ने) अपने किसी भी पत्र में जहां पर भी वे वर्तमान में हैं, अपनी ओर से कोई समस्या व्यक्त नहीं की है. उनके पत्र एवं वीडियो लगातार समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में आ रहे हैं. अब वे सर्वोच्च न्यायालय भी पहुंच गए हैं.’राज्यपाल ने आखिर में लिखा, ‘आपने अपने पत्र के अंतिम पैराग्राफ में विधायकों की सुरक्षा की मांग की है. प्रदेश के सभी नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व कार्यपालिका का है और आप उससे ही सुरक्षा चाहते होंगे, लेकिन त्रुटिवश यह पत्र मुझे प्रेष्ति हुआ प्रतीत होता है. मुझे अत्यंत हर्ष होगा कि मैं किसी भी रूप में आपकी वर्तमान चिंता और कष्ट का समाधान कर सकूं.’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 18, 2020, 7:59 AM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले