देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 9 बार पढ़ी गई

'कोरोना कहर' के बीच बदले इंदौर कलेक्टर और DIG, कांग्रेस के निशाने पर आए शिवराज

मनीष सिंह बने इंदौर के नये कलेक्टर . मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर के कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव (Lokesh Kumar Jatav) और डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र को हटा दिया है.

Abhishek Raghuvanshi28 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मनीष सिंह बने इंदौर के नये कलेक्टर .

मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर के कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव (Lokesh Kumar Jatav) और डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र को हटा दिया है. जबकि 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया गया है.

इंदौर. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus)का सबसे ज्यादा संक्रमण इंदौर में है और अभी तक 19 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है. जबकि सैकड़ों लोग आइसोलेशन में हैं. कोरोना के इस संक्रमण काल के बीच राज्य सरकार ने कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव (Lokesh Kumar Jatav) और डीआईजी रूचिवर्धन मिश्र को हटा दिया है. 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा है.सरकार की प्रशासनिक सर्जरी
कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच नए मुख्यमंत्री की प्रशासनिक सर्जरी भी जारी है. शनिवार को इंदौर के कलेक्टर और डीआईजी को हटा दिया गया. कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव की नई पोस्टिंग सचिव मंत्रालय में की गई है और उनकी जगह 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है. सिंह अभी एमडी मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल में पदस्थ थे. बताया जा रहा है वहीं कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव के बाद डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र की भी विदाई हो गई है. उन्हें पीएचक्यू भोपाल में पदस्थ किया गया है. उनके स्थान पर हरिनारायण चारी मिश्र को दोबारा इंदौर का डीआईजी बनाया गया है वे इससे पहले भी इंदौर डीआईजी थे. कमलनाथ सरकार ने उनका तबादला कर दिया था. जबकि 15 माह बाद सत्ता परिवर्तन होते ही उन्हें दोबारा डीआईजी इंदौर के पद पर नियुक्त कर दिया गया है.डीआईजी मिलनसार तो मनीष सिंह की सख्त छविइंदौर में पदस्थ किए गए दोनों अफसरों की छवि विपरीत है. डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र की गिनती मिलनसार और सभी को साथ लेकर चलने वाले अधिकारियों में होती है तो वहीं कलेक्टर मनीष सिंह की गिनती सख्त मिजाज वाले अधिकारियों में की जाती है. नगर निगम के कमिश्नर रहने के दौरान ही इंदौर को स्वच्छता में सबसे पहले देश में नम्बर वन बनाने का श्रेय उन्हीं को जाता है. वे यहां आईडीए सीईओ व एडीएम के तौर पर भी काम कर चुके हैं.जनता कर्फ्यू के दौरान भीड़ को मैनेज न कर पाने का आरोप
मध्य प्रदेश में अभी तक दो कोरोना से पीड़ित मरीजों की मौत हुई है. दोनों ही मरीजों की मौत इंदौर में ही हुई है. साथ ही हर दिन कोरोना के केस भी बढ़ रहे हैं. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लोकेश जाटव का तबादला कोरोना की वजह से हुआ है या फिर कोई और बात है, लेकिन जिस तरह जनता कर्फ्यू के दौरान राजबाड़ा समेत शहर के कई इलाकों में भीड़ जमा हुई उसको लेकर सीएम शिवराज सिंह नाराज बताए जा रहे थे. यही कारण रहा कि कलेक्टर और डीआईजी की छुट्टी कर दी गई. कांग्रेस ने ट्वीट कर सीएम शिवराज पर साधा निशाना
कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच प्रशासन व पुलिस के उच्च स्तर पर किये गए इन बदलावों को हैरत की निगाहों से देखा जा रहा है. हालांकि मनीष सिंह और हरिनारायण चारी मिश्रा इंदौर से भली भांति वाकिफ हैं. ऐसे में वे कोरोना के खिलाफ ज्यादा कारगर ढंग से लड़ाई लड़ सकेंगे. यही उम्मीद की जानी चाहिए. लेकिन कांग्रेस इन तबादलों को लेकर सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साध रही है. कांग्रेस ट्वीट किया कि इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज होने के बावजूद आज शिवराज सिंह ने वहां के कलेक्टर और डीआईजी का ट्रांसफर किया है. शिवराज देश के इकलौते सीएम हैं जो कोराना महामारी के बीच अपने पसंदीदा अफसरों को सेट करने में लगे हैं. संवेदनाएं जब मर जाती हैं तब सत्ता कुछ भी कर जाती है. ये भी पढ़ेंCOVID-19: कोरोना आपदा के बीच मदद के लिए आगे आया CM का परिवार, किया ये काम COVID-19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उठाया बड़ा कदम, डॉक्‍टर्स के लिए जारी किया खास हेल्‍पलाइन नम्बर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 28, 2020, 11:29 PM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
जनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहलेआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभMadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहलेखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोगIndoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहलेइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबलIndoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहलेइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाईIndoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहलेइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पतालIndoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केसIndia News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहलेइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटाIndoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:​दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गएIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहलेनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहलेसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावटIndoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगातIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहलेजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईकेIndoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहलेअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनीIndoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहलेइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीरIndoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहलेसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाईIndoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
इंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमेंIndoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहलेआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देशIndoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहलेनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयतIndoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहलेइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटाIndoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देशIndoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहलेकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईIndoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूतIndoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहलेइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशIndoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
↑