कमलनाथ के मंत्री का दावा-BJP के दो विधायक हमारे साथ, कुछ और अभी संपर्क में हैं
कमलनाथ के मंत्री का दावा-BJP के दो विधायक हमारे साथ, कुछ और अभी संपर्क में हैं(फाइल फोटो) भोपाल में बुधवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बेंगलुरु के घटनाक्रम की सबने तीखी निंदा की.
कमलनाथ के मंत्री का दावा-BJP के दो विधायक हमारे साथ, कुछ और अभी संपर्क में हैं(फाइल फोटो)
भोपाल में बुधवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बेंगलुरु के घटनाक्रम की सबने तीखी निंदा की. बैठक में निंदा प्रस्ताव पास किया गया. इसमें कहा गया कि बंधक बनाए गए विधायकों से ना मिलने देना लोकतंत्र के खिलाफ है.
भोपाल.सीएम कमलनाथ (CM Kamalnath) ने कहा है कि सरकार गिराने की बीजेपी (bjp) की साज़िश को हम कामयाब नहीं होने देंगे. उनके षडयंत्र का जल्दी अंत होगा. इस बीच मंत्री पी सी शर्मा का दावा है कि बीजेपी के दो विधायक कांग्रेस के साथ हैं और कुछ अन्य सदस्य भी संपर्क में हैं. उन्होंने कहा सीएम कमलनाथ बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरू जा सकते हैं. भोपाल में बुधवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बेंगलुरु के घटनाक्रम पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया. इसमें कहा गया कि बंधक बनाए गए विधायकों से ना मिलने देना लोकतंत्र के खिलाफ है.कमल नाथ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सबने कहा कि बेंगलूरू में बंधक बनाए गए विधायकों से ना मिलने देना गलत है. विधायकों से मुलाकात करने गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, मंत्रियों और विधायकों को कर्नाटक पुलिस ने मिलने से रोका, उनसे अभद्र व्यवहार किया और फिर बल पूर्वक हिरासत में ले लिया. इसकी घोर निंदा की जाती है. विधायकों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया. साथ ही कर्नाटक राज्य कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और विधायक दल ने बेंगलुरू गए कांग्रेस नेताओं को दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया. निंदा प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने और धन्यवाद प्रस्ताव विधायक आरिफ मसूद ने रखा था.भाजपा के इशारे पर कार्रवाई
विधायक दल की बैठक में सीएम कमल नाथ ने कहा बेंगलुरू में भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के साथ जो सलूक और अभद्र व्यवहार हुआ उसे पूरे देश ने देखा. किस प्रकार एक राज्यसभा उम्मीदवार को कांग्रेस विधायकों से मिलने से रोका गया. कर्नाटक पुलिस के 500 पुलिस जवानों के पहरे में रखे गए बंधक कांग्रेस विधायकों से हमारे राज्यसभा उम्मीदवार को मिलने नहीं दिया गया और उसे सुरक्षा में खतरा बताया गया.दबाव डालकर बयान
कमलनाथ ने कहा भाजपा ने हमारे विधायकों को बंधक बनाकर रखा हुआ है, उन पर दबाव डालकर उनसे बयान दिलवाए जा रहे हैं. उन्हें स्वतंत्र नहीं किया जा रहा. जब तक ये विधायक स्वतंत्र नहीं होते तब तक फ्लोर टेस्ट की बात बेमानी और अलोकतांत्रिक है.न्याय की उम्मीदसीएम कमलनाथ ने कहा हमें इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद है. हम न्यायालय का पूरा सम्मान करते है और हमें पूरी उम्मीद है कि न्यायालय से हमें न्याय मिलेगा. हम सब एकजुट है, हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है. भाजपा की साजिश और षड़यंत्र का शीघ्र अंत होगा.आभार प्रस्ताव
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कर्नाटक राज्य कांग्रेस पार्टी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी पास किया गया. पार्टी ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया. विधायक दल की इस बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक पवन बंसल, हरीश रावत और संजय कपूर भी मौजूद थे.
कर्नाटक जा सकते हैं कमलनाथ
इस बीच जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि बागी विधायकों से मिलने सीएम कमलनाथ बेंगलुरु जा सकते हैं. वो वहां उनसे चर्चा करेंगे. शर्मा ने दावा किया कि बीजेपी के 2 विधायक कांग्रेस के साथ हैं और बाकी लोग भी संपर्क में हैं.कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
भोपाल में बीजेपी दफ्तर पर प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के 8 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है. बीजेपी की शिकायत के बाद हबीबगंज पुलिस ने 8 कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की. उन पर मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं में के दर्ज किया गया.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बीजेपी दफ्तर का घेराव किया था.ये भी पढ़ें-Opinion : सत्ता पलट के खेल की कमज़ोर कड़ी! नारायण त्रिपाठी पर टिकी निगाहेंदिग्विजय बोले-हमने कभी नहीं सोचा था कि सिंधिया हमें dtich करेंगे….
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 19, 2020, 9:01 AM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 9 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले