इंदौर के लोगों की उम्मीद बरकरार, टलेगा कोरोना संकट और फिर से बनाएंगे कई रिकॉर्ड Indore News in Hindi
इंदौर में अब तक 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज यहां मिल चुके हैं. (फाइल फोटो) Corona Crisis: मध्य प्रदेश का एक शहर. जिसे एक नहीं तीन-तीन बार देश के सबसे साफ शहर का तमगा हासिल है. लेकिन लगता है इस शहर को किसी की नजर लग गई है.
इंदौर में अब तक 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज यहां मिल चुके हैं. (फाइल फोटो)
Corona Crisis: मध्य प्रदेश का एक शहर. जिसे एक नहीं तीन-तीन बार देश के सबसे साफ शहर का तमगा हासिल है. लेकिन लगता है इस शहर को किसी की नजर लग गई है.
खानपान के शौकीनों का लगता है जमावड़ा
देवी अहिल्या की नगरी इंदौर हमेशा खानपान के शौकीनों का जमावड़ा लगा रहा है. यहां कि छप्पन दुकान बाजार और सराफा बाजार तो देर रात तक खुले रहते थे. सराफा बाजार में तो चटकारा लगाने देश विदेश से खाने-पीने के शौकीन रोज पहुंचते थे. यहां के व्यंजनों में मालवा के गराडू, खोपरा पेटिस, बटाला कचौरी, भुट्टे की किस और उत्तर-भारतीय मिठाई जैसे मालपुआ, मूंग की दाल का हलवा, रबड़ी, कुल्फी, केसरीया दूध और गुलाब जामुन लोगों को बार बार आने पर मजबूर कर देती थी. लेकिन आजकल ये बाजार भी सूने पड़े हैं. कभी दिन रात गुलजार रहने वाले इन बाजारों को जैसे सन्नाटों ने घेर लिया है.
इंदौर में इन दिनों बंद है सराफा बाजार और 56 दुकान. (फाइल फोटो)
राजवाड़े का मजमा नदारद, शहर हुआ बेजान
राजवाड़े पर लगने वाला मजमा अब पूरी तरह नदारत है. कोरोना ने शहर को बेजान कर दिया है. लोग बस यही प्रार्थना कर रहे हैं कि काश पहले जैसे दिन लौट आए और लोग अपना हर दिन का जश्न राजवाडे़ पर मना सकें.
नहीं हो रही राजनीति की बातें
सुमित्रा महाजन जैसी शालीन और कैलाश विजयवर्गीय जैसे जिंदा दिल राजनेता के इस शहर में अब राजनीति की बातें नहीं हो रही, बल्कि सिर्फ इसी की कश्मकश चल रही है कि लोगों को कैसे बचाया जाए और इस महामारी को फैलने से कैसे रोका जाये. पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ब्लॉग लिखकर अपने और लोगों के मन को समझा रहीं हैं. वे मंडलीबाज इंदौरियों से सकारात्मक सोच की अपील कर रही हैं.
ताई कर रहीं हैं इंदौरियों की हौसला अफजाई
इ्ंदौर की ताई के नाम से मशहूर सुमित्रा महाजन लोगों की हौसला अफजाई कर रही हैं. ताकि हम इस अंजान बीमारी से बड़ी लड़ाई लड़कर जीतें और राजबाडे़ में फिर मिलें. यहां के मानिंद लोगों की सोच है कि जल्द ही ये लड़ाई जीतकर नई ऊर्जा के साथ सारे लोग एक-दूसरे का स्वागत करेंगे. वहीं भाई के नाम से मशहूर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भी लोगों से घर में रहकर ईश्वर को याद करने की अपील कर रहे हैं. वो नवरात्रि में दुर्गा मां से अपने सेवकों पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना कर रहे हैं.
इंदौर के सर्वश्रेष्ठ शहर बनने पर लगा ब्रेक
एमपी के इंदौर शहर को मालवा की शान कहा जाता है. ये देश के विकसित शहरों से भी ये आगे निकलने की तैयारी कर रहा था. इंदौर सफाई में चौका लगाने की तैयारी के साथ ही पहली साइलेंट सिटी ऑफ इंडिया की ओर भी अग्रसर है. साथ ही देश में पहली बार केबिल कार चलाने की भी तैयारियां इसी शहर में चल रहीं है. वहीं ट्रैफिक सुधार के लिए ऑड ईवन तो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार फ्री डे की पहल भी यहीं से की जा रही थी.
जानिए यहां के गारी पिपल्या गांव की खास बातें
इंदौर का गारी पिपल्या गांव देश का सबसे ज्यादा उपज वाला गांव बनने जा रहा है. गारी पिपल्या गांव की औसत उत्पादकता मध्यप्रदेश मे ही नहीं पूरे भारत में सर्वाधिक होने वाली है. यहां 1 हेक्टेयर में करीब 90 क्विटल गेंहू उगाने का लक्ष्य है. मानो मिनी मुंबई के तौर पर मशहूर इंदौर की नई नई ऊंचाइयों पर मानो कोरोना ने ब्रेक लगा दिया है. लेकिन अभी भी इंदौरियों का जज्बा बरकरार है. वे कहते हैं कि कोरोना की जंग भी वो जीतेंगे और इंदौर को बेस्ट सिटी ऑफ इंडिया भी बनाएंगे.
ये भी पढ़ें:
ईरान-इटली में फंसे MP के 500 लोगों को भोपाल में क्वारेंटाइन करने की तैयारी
Fight Against COVID-19: भोपाल और जबलपुर में निजी वाहनों की आवाजाही पर रोक
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 31, 2020, 6:33 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 7 घंटे पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 7 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 13 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 13 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 13 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 19 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 19 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 19 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 19 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 24 दिन पहले












