Covid-19: इंदौर अगले 7 दिन के लिए Total lockdown, कोरोना से बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम Indore News in Hindi
इंदौर अगले 7 दिन के लिए Total Lock down कलेक्टर ने बताया कि इंदौर में कोरोना पीड़ित 700 मरीज़ों के इलाज की व्यवस्था कर ली गयी है. अस्पतालों को रेड, यलो और ग्रीन कैटेगरी में रखा गया है.
इंदौर अगले 7 दिन के लिए Total Lock down
कलेक्टर ने बताया कि इंदौर में कोरोना पीड़ित 700 मरीज़ों के इलाज की व्यवस्था कर ली गयी है. अस्पतालों को रेड, यलो और ग्रीन कैटेगरी में रखा गया है. रेड कैटेगरी में कोविड-19 पॉजिटिव पेशेंट, यलो में कोरोना से संबंधित लक्षणों वाले पेशेंट और ग्रीन में अन्य बीमारियों वाले पेशेंट लिए जाएंगे.
इंदौर में कोरोना पीड़ित 5 मरीज़ों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बरकरार रखी है. इंदौर फिर अगले 7 दिन तक पूरी तरह बंद रहेगा. कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा अगले 7 दिन सख्ती बरकरार रखी जाएगी. लोग कर्फ्यू का पूरी तरह पालन करें. उन्होंने इंदौर की जनता से अपील की कि सभी मानसिक रूप से तैयार रहें और लॉकडाउन के समय प्रशासन का सहयोग करें. कलेक्टर ने बताया कि पिछले 2 दिन में शहर में करीब 450 और लोगों को क्वारंटाइन किया गया. इनमें से 285 लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. क्वारंटाइन फैसिलिटी बढ़ाने के मकसद से बैकहैंड पर लगातार काम किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त कोविड- 19पॉजिटिव पेशेंट के इलाज के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग का कार्य भी किया जा रहा है.
पूरे शहर में संक्रमण
इंदौर शहर कोरोना संक्रमण के जिस दौर से गुजर रहा है, उस स्टेज में संक्रमण बहुत तीव्र गति से फैलता है. शहर में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर और उसके आसपास के इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है. उन मरीजों की फर्स्ट एवं सेकंड कांटेक्ट हिस्ट्री का पता लगाकर संबंधित व्यक्तियों को आइसोलेट करके क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है. कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि प्रशासन का यह प्रयास है कि कोविड-19 पॉजिटिव पेशेंट के परिवार और उनका जिनसे कांटेक्ट हुआ है, उन्हें तत्काल क्वारंटाइन किया जाए.इन इलाकों में चुनौती
कलेक्टर ने बताया कि, रानीपुरा, हाथीपाला सबसे ज्यादा चुनौती वाले क्षेत्र हैं. घनी बस्ती होने के कारण यहां संक्रमण बहुत तेजी से फैला है. उन्होंने बताया कि चंदन नगर और खजराना में डिटेल सर्वे कराया जा रहा है. यहां आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी वर्कर की टीम घर-घर जाकर दवा बांट रही है. ये टीम सर्वे कर रही है और जिन लोगों में कोरोना से संबंधित लक्षण सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश है उन्हें यलो कैटेगरी वाले अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए भेजा जा रहा है.
तीन कैटेगरी
कलेक्टर ने बताया कि इंदौर में कोरोना पीड़ित 700 मरीज़ों के इलाज की व्यवस्था कर ली गयी है. अस्पतालों को रेड, यलो और ग्रीन कैटेगरी में रखा गया है. रेड कैटेगरी में कोविड- पॉजिटिव पेशेंट, यलो में कोरोना से संबंधित लक्षणों वाले पेशेंट और ग्रीन में अन्य बीमारियों के इलाज वाले पेशेंट लिए जाएंगे. कलेक्टर ने बताया कि ग्रीन कैटेगरी वाले अस्पताल सबसे ज्यादा हैं. क्योंकि इंदौर शहर में आबादी बहुत बड़ी है और लोगों को कई तरह की बीमारियां हैं. उनका इलाज सामान्य रूप से चल सके इसलिए ग्रीन कैटेगरी में सबसे ज़्यादा अस्पताल रखे गए हैं.
स्वाइन फ्लू से कम ख़तरनाक
कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक कोरोना, स्वाइन फ्लू से कम खतरनाक है और भारतीय इस वायरस से लड़ने में बहुत सक्षम हैं. इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, बस संयम बरतने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय दवा बाजार, कैमिस्ट एसोसिएशन से संबंधित फैक्ट्री यूनिट पूरी तरह खुली रहेंगी. वहां कार्य करने वाले कर्मचारियों को पास के ज़रिए आने जाने की छूट रहेगी.
मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि डॉक्टर और नर्सों की सुरक्षा के लिए पी.पी.ई. किट दी गई है. रेड एवं येलो कैटेगरी वाले अस्पतालों में पूरे स्टाफ को पीपीई किट दी गयी है. जबकि न कैटेगरी वाले अस्पताल में एचआईवी किट दी गयी है.
ये भी पढ़ें-
भोपाल आयी विदेशी जमातों का निज़ामुद्दीन मरकज़ से कनेक्शन, सभी क्वारेंटाइन
Covid-19 : राज्यपाल और मुख्यमंत्री की एक ही अपील- घर पर रहें-कोरोना से बचें
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 31, 2020, 6:40 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 8 घंटे पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 8 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 13 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 13 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 13 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 19 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 19 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 19 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 19 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 24 दिन पहले