भारत को अपनाना होगा दक्षिण कोरियाई मॉडल, बनाने होंगे 20,000 कोरोना जांच केंद्र
दक्षिण कोरिया ने रोजाना बड़ी संख्या में की थी जांच. फोटो. रॉयटर्स दक्षिण कोरिया (South Korea) कोरोना संक्रमण फैलने (Coronavirus) के शुरुआती चरण में एक दिन में 15,000 से अधिक लोगों की जांच करने में कामयाब रहा.
दक्षिण कोरिया ने रोजाना बड़ी संख्या में की थी जांच. फोटो. रॉयटर्स
दक्षिण कोरिया (South Korea) कोरोना संक्रमण फैलने (Coronavirus) के शुरुआती चरण में एक दिन में 15,000 से अधिक लोगों की जांच करने में कामयाब रहा.
1 दिन में किए 15 हजार टेस्ट
बता दें कि दक्षिण कोरिया कोरोना संक्रमण फैलने के शुरुआती चरण में एक दिन में 15,000 से अधिक लोगों की जांच करने में कामयाब रहा. अब तक वहां लगभग 4 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है. इसका मतलब यह है कि वहां की सरकार कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान आसानी से करके उन्हें आइसोलेशन में रख सकती है. इससे वहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है. मरीजों के ठीक होने की प्रक्रिया उपलब्ध स्वास्थ्य सेवा पर निर्भर करती है और अगर सिस्टम अत्यधिक संक्रमणों से ग्रस्त नहीं है तो मौजूदा रोगियों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है.
दक्षिण कोरिया में 650 जांच केंद्रनई दिल्ली में कोरियाई दूतावास में वरिष्ठ राजनयिक और मंत्री काउंसलर यो चांग-हो ने News18 को बताया कि दक्षिण कोरिया में देशभर में 650 परीक्षण केंद्र हैं. यह कोरिया जितने बड़े देश के लिए काफी है. यह बिलकुल वैसा होगा कि जब भारत के पास देश भर में लगभग 20,000 टेस्टिंग सेंटर्स होंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि जांच केंद्रों के माध्यम से शुरुआती चरण में ही महामारी से निपटना पूरी तरह से सुधार की कुंजी है.
कोरियाई लोगों का अहम योगदान
यो चांग-हो के अनुसार जमीनी स्तर पर यह काफी मुश्किल था. कोविड 19 से जंग में सफलता के लिए कोरियाई लोगों का अहम योगदान है. उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों के पूर्ण समर्थन के लिए सरकारों को ऐसी किसी भी स्थिति में जनता के साथ जानकारी साझा करने में पारदर्शिता का इस्तमाल करना ही चाहिए.
6 अप्रैल से रैपिड टेस्ट शुरू करेगा भारत
भारत में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 115 सरकारी प्रयोगशालाएं और 47 निजी प्रयोगशाला जांच केंद्र हैं. भारत ने अब तक 42,788 नमूनों का परीक्षण किया है. News18 ने यह जान लिया है कि भारत 6 अप्रैल से सीरोलॉजिकल टेस्ट/ रैपिड टेस्ट शुरू करेगा. टेस्ट 30 मिनट में परिणाम दिखाएगा, जबकि मौजूदा समय में छह घंटे का समय लग जाता है.
सोमवार को विदेश में भारतीय राजदूतों के साथ एक वीडियो कॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने मेजबान देश में किसी भी वैज्ञानिक या चिकित्सा सफलताओं के लिए निगरानी रखने के अलावा भारत के लिए चिकित्सा उपकरण खरीदने के स्रोतों को देखने के लिए कहा है.
यह भी पढ़ें: निज़ामुद्दीन मरकज : जांच के बाद क्वारंटीन में भेजे गए 2,137 लोग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 31, 2020, 8:57 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 घंटा पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 6 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 6 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 6 घंटे पहले
Sportsस्ट्रकर पेनल्टी पर बहस तेज़, चेल्सी के बारको के मिस से लिवरपूल जीत 8 घंटे पहले
Health & FitnessNHS Western Isles ने वजन घटाने वाली दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन तीन गुना बढ़ाया 9 घंटे पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 11 घंटे पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 11 घंटे पहले
LifestyleFitbit Edge के लिए 10 उपयोगी हैक्स सभी यूज़र्स के लिए 13 घंटे पहले
Lifestyleफूल डेसर्ट: बचे हुए कस्टर्ड से फलों का स्वादिष्ट ट्रीट 13 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 14 घंटे पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 15 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2047 तक विकसित भारत पर चर्चा की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सरकार ने 7 राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshइंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की शासी निकाय की 24वीं बैठक में बजट तय 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकिसान कल्याण स्वाभिमान पर्व: 165 विजेताओं का लॉटरी से चयन 1 दिन पहले
LifestyleJess Cartner-Morley: ब्रिटिश विरासत लुक के लिए Rivals को देखें 1 दिन पहले
BusinessUBS का तीसरे तिमाही का लाभ 27% बढ़कर $3.59 बिलियन 1 दिन पहले
Businessयूके सरकार का मार्गदर्शन 14 मिलियन गरीब परिवारों के लिए टोन डेड 1 दिन पहले
Sportsअलोनसो की रणनीति में बदलाव: जॉन पेड्रो की चोट 1 दिन पहले